ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार के मंत्रियों के बाद उनके PS और PA पर सरकार मेहरबान, दो गुणी कर दी गयी यात्रा भत्ता

PATNA : बिहार सरकार के मंत्रियों को अब अपने देश-विदेश के दौरे के समय सहायकों यानि PS और PA तो घुमाने में सुविधा होगी. राज्य सरकार ने मंत्रियों के सहायकों पर दरियादिली दिखायी ह

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के मंत्रियों को अब अपने देश-विदेश के दौरे के समय सहायकों यानि PS और PA तो घुमाने में सुविधा होगी. राज्य सरकार ने मंत्रियों के सहायकों पर दरियादिली दिखायी है. उनका यात्रा भत्ता दो गुणा बढ़ा दिया गया है.


मंत्री के PS, PA का यात्रा भत्ता दो गुणा
दरअसल राज्य सरकार अब तक मंत्रियों के आप्त सचिव और निजी सहायकों को हर साल डेढ लाख रूपये यात्रा भत्ता के तौर पर दे रही थी. इससे हो ये रहा था कि मंत्री जी जब देश-विदेश का दौरा करते थे तो कई दफे उनके सहायक साथ नहीं जा पाते थे. उनको यात्रा भत्ता के तौर पर मिलने वाली राशि कुछ ही दौरों में खत्म हो जाती थी. अब सरकार ने यात्रा भत्ता को डेढ़ लाख से बढ़ा कर तीन लाख कर दिया है. लिहाजा अब मंत्री जी जहां कहीं भी जायेंगे उनका अमला साथ होगा.


वैसे बिहार सरकार के मंत्रियों के लिए यात्रा भत्ता की कोई लिमिट नहीं है. वे देश के हर कोने में सरकारी खर्चे पर जा सकते हैं. विदेश जाने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री से लेकर केंद्र सरकार से भी मंजूरी लेनी पड़ती है. नीतीश कैबिनेट की बैठक में पटना मेट्रो के काम को तेज करने के लिए नये पद सृजित करने का फैसला लिया गया.


सरकार ने पटना मेट्रो के लिए पटना मेट्रो के लिए अतिरिक्त188 पद सृजित किया है. वहीं 147 नवसृजित विद्यालय के लिए 98 करोड़ रुपए रिलीज कर दिये गये हैं. इससे स्कूलों में आधारभूत संरचना का निर्माण होगा. हर स्कूल में दो शौचालय बनेगा और एक चापाकल लगेगा.


सरकार ने ग्रामीण कार्य के 13 सहायक अभियंता की  नौकरी पक्की कर दी है. उन्हें स्थायी तौर पर नियुक्त करने के फैसले पर कैबिनेट की मुहर लग गयी है. उधर ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश मांझी को भ्रष्टाचार के मामले में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.