ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

भोजपुरी सिंगर ने गाया अश्लील गाना, नाराज लोगों ने आधा सिर मुंडवाकर पूरे शहर में घुमाया, देखिये वीडियो

PATNA : भोजपुरी और मैथिली में अश्लील गाना गाने वाले एक सिंगर को लोगों ने आधा सिर मुंडवाकर पूरे शहर में घुमाया है. इस भोजपुरी गायक का वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल ह

भोजपुरी सिंगर ने गाया अश्लील गाना, नाराज लोगों ने आधा सिर मुंडवाकर पूरे शहर में घुमाया, देखिये वीडियो
First Bihar
3 मिनट

PATNA : भोजपुरी और मैथिली में अश्लील गाना गाने वाले एक सिंगर को लोगों ने आधा सिर मुंडवाकर पूरे शहर में घुमाया है. इस भोजपुरी गायक का वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि भोजपुरी और मैथिली गानों में अश्लीलता परोसने से नाराज लोगों ने ऐसा किया है. 


घटना बिहार के मधेपुरा जिले की है, जहां पुरैनी थाना क्षेत्र के भटौनी गांव में भोजपुरी और मैथिली में अश्लील गाना गाने वाले एक सिंगर को लोगों ने आधा सिर मुंडवाकर पूरे शहर में घुमाया. जिस सिंगर को लोगों ने सिर मुंडवाकर पूरे शहर में घुमाया है, उसका नाम पिंटू दीवाना बताया जा रहा है. पिंटू भटौनी गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है. इस सिंगर के ऊपर आरोप है कि इसने अपने ही बगल के ही गांव देवीदास टोला और नरकटिया टोला की लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करते हुए गाना गाया और वहां के लोगों को पेर्सनली सोशल मीडिया पर शेयर किया. 


लोकल गायक पिंटू दीवाना के इस हरकत से नाराज लोगों ने उसे जमकर पीटा और फिर बाद में उसका आधा सिर मुंडवाकर पूरे शहर में घुमाया. जानकारी के मुताबिक गायक पिंटू को उसके घर से पकड़ कर लोग देवीदास टोला लेकर आ गए.  बताया जा रहा है कि पिंटू ने यह गाना आलमनगर के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गाना गाया था. जब लोगों ने इस गाने को सुना तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था. 




इस मामले में उदाकिशुनगंज डीएसपी कि मामला सामने आया है, जो लोग भी इस घटना में शामिल होंगे, उनकी पहचान कर उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. उधर गलती स्वीकार करने के बाद आक्रोशित लोगों ने लोकल गायक पिंटू दीवाना छोड़ दिया है. साथ ही दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी है. फिलहाल मधेपुरा पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.