ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हाजीपुर जेल शूटआउट के बाद सख्ती, बिहार के कई जेलों में DM और SP कर रहे छापेमारी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना से जहां बिहार के कई जिलों में जेल के अंदर छापेमारी चल रही है. हाजीपुर जेल में शूटआउट के बाद जेल प्रशासन ने सख्ती दिखाई है. बिहा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना से जहां बिहार के कई जिलों में जेल के अंदर छापेमारी चल रही है. हाजीपुर जेल में शूटआउट के बाद जेल प्रशासन ने सख्ती दिखाई है. बिहार के लगभग सभी मंडल कारा में छापेमारी चल रही है. पटना, मुंगेर , मोतिहारी, बक्सर और भोजपुर समेत कई जेलों में छापेमारी की जा रही है. 




जेलों के अंदर डीएम, एसडीएम और एसपी के नेतृत्व में अलग-अलग जिलों में छापेमारी की जा रही है. इस छापेमारी में भारी संख्या में पुलिसबल शामिल हैं. कैदी के सभी वार्डों में छापेमारी की जा रही है. आरा में एसपी और एएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है. वहीं बक्सर सेंट्रल जेल में एसपी और डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है. जेल अधीक्षक ने छापेमारी की पुष्टि की है. 


हाजीपुर जेल में सोना लूटकांड में शामिल कैदी मनीष उर्फ कालिया की मौत के बाद जेल प्रशासन काफी सख्ती दिखा रहा है. पटना में भी छापेमारी चल रही है. पटना ईस्ट के सभी थाना की पुलिस सुबह 4 बजे से ही जेल में छापेमारी कर रही है. एसडीएम सुमीत कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि जेलों में छापेमारी के दौरान मोबाइल चार्जर और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए हैं. हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक बरामदगी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. 

टैग्स