ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार के इन जिलों में आज होगी बारिश ! लू वाली गर्मी से मिलेगी परमानेंट राहत

PATNA : बिहार में मौसम लगातार करवट ले रहा है। अप्रैल माह में प्रचंड गर्मी के बाद मई महीने में काफी दिनों तक मौसम का मिजाज नरम रहा। लेकिन, शुरूआती सप्ताह के बाद एकबार फिर से अब

बिहार के इन जिलों में आज होगी बारिश ! लू वाली गर्मी से मिलेगी परमानेंट राहत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में मौसम लगातार करवट ले रहा है। अप्रैल माह में प्रचंड गर्मी के बाद मई महीने में काफी दिनों तक मौसम का मिजाज नरम रहा। लेकिन, शुरूआती सप्ताह के बाद एकबार फिर से अब प्रचंड लू ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में लगातार हीटवेब की स्थिति बनी हुई है। दिन का तापमान अब 40 ही नहीं बल्कि कई जिलों में 42 डिग्री तक पार कर चुका है। इस बीच बारिश की दस्तक का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 


मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान 'मोचा' के कारण मौसम में फिर एकबार बदलाव देखा जा सकता है। कई जिलों में इसका आंशिक असर भी पड़ सकता है। इस दौरान मेघ गर्जन व तेज हवा के साथ बूंदाबांदी बारिश होने की संभावना है। हालाकि इस बूंदाबांदी से राहत कम और परेशानी अधिक हो सकती है। हल्की बारिश के कारण उमस और गर्मी में बढ़ोतरी भी हो सकता है। 


मौसम विभाग की मानें तो बिहार में 14 और 15 मई को हल्की बारिश के आसार हैं। 14 मई को सुपौल, भागलपुर, अररिया, मुंगेर, जमुई और बांका समेत 13 जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। जबकि 15 मई को अररिया, किशनगंज, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल पूर्णिया और कटिहार में मध्य दर्जे की बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मोचा तूफान अब अधिक मजबूत हो गया है। लेकिन इसका असर बिहार में अधिक नहीं पड़ेगा। मोचा तूफान अपना रूख बदल चुका है और बांग्लादेश व म्यांमार की ओर बढ़ गया है। इसलिए बिहार इससे अधिक प्रभावित नहीं होगा। 


आपको बताते चलें कि, मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि बिहार में इस वक्त मौसम शुष्क है। गर्मी इतनी अधिक हो गई कि लोगों का जैसे दम निकलने लगा हो। पूरे दिन लोग हीट वेव से परेशान रह रहे हैं। वहीं लोगों को बेवजह बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गयी है।