ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार के इन जिलों में आज वर्षा के साथ वज्रपात की भी संभावना, देखें IMD का अलर्ट

PATNA : बिहार में मानसून इन दिनों कमजोर दिख रहा है। लेकिन, बीच 02 सितंबर को कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज किशनगंज, सुपौल, अररिया

बिहार के इन जिलों में आज वर्षा के साथ वज्रपात की भी संभावना, देखें IMD का अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में मानसून इन दिनों कमजोर दिख रहा है। लेकिन, बीच 02 सितंबर को कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज किशनगंज, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में वज्रपात के साथ हल्की या मध्यम वर्षा हो सकती है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में भी हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की संभावना है। 


मानसून की अक्षीय रेखा गंगानगर, गुना, दक्षिण ओडिशा और इससे सटे छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के कुछ-कुछ जिलों में वर्षा दर्ज की जा सकती है। हालांकि बहुत ज्यादा वर्षा की संभावना नहीं है। दक्षिण बिहार के सभी जिलों में वर्षा नहीं के बराबर होने की संभावना है। पूर्वी इलाकों के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। आज के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।


वहीं, रविवार को किसी भी जिले में भारी वर्षा नहीं हुई। हालांकि  कई जिलों में मध्यम स्तर से लेकर हल्की बारिश हुई है, लेकिन तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। रविवार को सबसे अधिक वर्षा सहरसा में 55.2 मिलीमीटर, किशनगंज में 52.6, पूर्णिया में 49.96, मधुबनी में 46.4, दरभंगा में 44.02, कटिहार में 34.4, बेगूसराय में 30.02, सुपौल में 24.5, नालंदा में 23, सीवान में 21.8, अररिया में 20.6, वैशाली में 18.02 और पूर्वी चंपारण में 18 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है।


उधर, राज्य के तापमान में अभी कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है. शनिवार की अपेक्षा बीते रविवार को सबसे अधिक तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस छपरा में दर्ज किया गया। राजधानी पटना में भी 4.1 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सबसे कम अधिकतम तापमान वाल्मीकि नगर में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औसत तापमान 32 डिग्री के करीब रहा।