ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

शराब तस्करों पर अब कसेगी नकेल, सम्राट चौधरी ने कहा.. हर पंचायत में लगेंगे CCTV कैमरे

PATNA : शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए बड़ी तैयारी शुरू हो रही है. पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जैसे ही पंचायत चुनाव खत्म होगी, वैसे ही हर पंचायत में सी

शराब तस्करों पर अब कसेगी नकेल, सम्राट चौधरी ने कहा.. हर पंचायत में लगेंगे CCTV कैमरे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए बड़ी तैयारी शुरू हो रही है. पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जैसे ही पंचायत चुनाव खत्म होगी, वैसे ही हर पंचायत में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू हो जाएगा, जो नीतीश सरकार की शराबबंदी कानून को और भी प्रभावी बनाएगा. 


आज बीजेपी कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जब सभी पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे, तब अवैध धंधा करने वाले लोगों पर नजर रखना आसान हो जाएगा. कैमरे की मदद से अपराधियों पर भी नजर रखने में आसानी होगी. 


बता दें कि बिहार में कुल 8471 पंचायत हैं. हर पंचायत में 100 सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है, जिसमें लाखों की लागत आएगी. पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शराबबंदी को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद इंटरनल सर्विलांस टीम गठित कर दी गई है. शराबबंदी कानून को लागू कराने के लिए पुलिस मुख्यालय ने खास रणनीति भी बनाई है. 


पंचायत चुनाव के समाप्त होते ही ऑपरेशन न्यू ईयर शुरू कर दिया जाएगा. यह ऑपरेशन 15 दिसंबर से जनवरी के पहले हफ्ते तक चलेगा. यह अभी तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन होगा. पंद्रह दिसंबर को पंचायत चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी. इसके बाद शराब तस्करों पर नकेल कसी जाएगी.

टैग्स