ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कोरोना को लेकर बढ़ी प्रशासनिक सख्ती : बड़े ज्वेलर्स की दुकान एक सप्ताह के लिए सील

GAYA : बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लापरवाही बरत रहे लोगों पर प्रशासनिक सख्ती तेज हो गयी है. कोरोना को लेकर सरकारी गाइडलाइंस का खुला उल्लंघन कर रहे एक बड़े ज्वेलर्स को इ

कोरोना को लेकर बढ़ी प्रशासनिक सख्ती : बड़े ज्वेलर्स की दुकान एक सप्ताह के लिए सील
First Bihar
3 मिनट

GAYA : बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लापरवाही बरत रहे लोगों पर प्रशासनिक सख्ती तेज हो गयी है. कोरोना को लेकर सरकारी गाइडलाइंस का खुला उल्लंघन कर रहे एक बड़े ज्वेलर्स को इसका खामियाजा भुगतना पडा. प्रशासन ने दुकान को एक सप्ताह के लिए सील कर दिया है.


गया का पीसी ज्वेलर्स पर प्रशासन की सख्ती
गुरुवार को गया के गांधी मैदान के पास स्थित पीसी ज्वेलर्स को अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर सील कर दिया गया है. दुकान को सील करने आये अधिकारी ने बताया कि आभूषण की दुकान में कोविड-19 से संबंधित सरकारी गाइडलाइंस का खुला उल्लंघन किया जा रहा था. ऐसे में दुकान को एक सप्ताह के लिए सील कर दिया गया है.


दरअसल राज्य सरकार बार-बार ये निर्देश दे रही है कि कोविड-19 को लेकर जारी किये गये गाइडलाइंस का हर हालत में पालन कराया जाये. गया में कोविड के बढते मामलों के बीच जिला प्रशासन ने आज व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के निरीक्षण का फैसला लिया. इसके बाद गया के अनुमंडल पदाधिकारी  इंद्र्वीर गुरुवार की शाम को खुद निरीक्षण करने निकले. उन्होंने शहर के एक दर्जन से ज्यादा बड़े व्यवसायिकक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इसी दौरान जब वे पीसी ज्वेलर्स दुकान में पहुंचे तो वहां का हाल देखकर हैरान हो गये.


किसी ने मास्क तक नहीं लगाया था
कोविड को लेकर सरकार ने गाइडलाइंस दे रखा है कि हर किसी को मास्क लगाना जरूरी है. इसके साथ ही सैनिटाइजर के प्रयोग से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करने को कहा गया है. लेकिन जब पीसी ज्वेलर्स में प्रशासन की टीम पहुंची तो शोरूम में न तो गार्ड से लेकर किसी दूसरे कर्मचारी ने मास्क नहीं पहन रखा था. शो रूम में मौजूद ज्यादातर ग्राहक भी बगैर मास्क के ही थे. सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का माखौल उड़ रहा था.


आभूषण दुकान का हाल देख कर भड़के अनुमंडल पदाधिकारी ने तत्काल सारे कर्मचारियों औऱ ग्राहकों को बाहर निकलने को कहा. इसके साथ ही शो रूम को सील करने का आदेश दिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि पी सी ज्वेलर्स को सात दिनों के लिए सील किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रशासन का इरादा किसी दुकानदार को तंग करने का नहीं है. लेकिन उन्हें कोविड को लेकर सरकारी गाइडलाइंस का पालन करना ही होगा.

टैग्स