ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार के एक और विधायक हुए कोरोना संक्रमित, RJD के विधायक पाये गये पॉजिटिव

PATNA : बिहार में जनप्रतिनिधियों के कोरोना से संक्रमित होने का सिलसिला तेज होता जा रहा है. आज एक और विधायक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. आज RJD विधायक फैसल रहमान ने खुद ये जानकारी द

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में जनप्रतिनिधियों के कोरोना से संक्रमित होने का सिलसिला तेज होता जा रहा है. आज एक और विधायक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. आज RJD विधायक फैसल रहमान ने खुद ये जानकारी दी है कि वे कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. विधायक समेत उनके चार सहयोगियों के भी कोरोना संक्रमण के शिकार बनने की आशंका हैं.


फैसल रहमान पूर्वी चंपारण के ढ़ाका से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक हैं. विधायक के करीबियों ने बताया कि फैसल रहमान के साथ सात उनके चार सहयोगियों को पिछले कुछ दिनों से बुखार के साथ खांसी-सर्दी की शिकायत थी. कल उन सबों ने अपना टेस्ट कराया. विधायक फैसल रहमान की रिपोर्ट आयी है जिसमें वे पॉजिटिव पाये गये हैं. वहीं उनके चार सहयोगिय़ों की रिपोर्ट कल आयेगी.


विधायक के करीबियों ने बताया कि फैसल रहमान फिलहाल पटना में ही हैं और उन्होंने खुद को पटना स्थित अपने आवास पर आइसोलेट कर लिया है. उनके चार सहयोगिय़ों को भी आइसोलेट कर दिया गया है. हालांकि विधायक पिछले कुछ दिनों में कई और लोगों के संपर्क में आये थे.विधायक के पॉजिटिव पाये जाने के बाद उन लोगों में बेचैनी है.


विधायक फैसल रहमान के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बिहार में इस बीमारी की चपेट में आने वाले जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ गयी है. अब तक विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, मंत्री विनोद कुमार सिंह और सांसद वीणा देवी समेत 11 जनप्रतिनिधि कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं. वहीं बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम के आवास और कार्यालय के कई लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भतीजी भी कोरोना की शिकार बन चुकी है.

टैग्स