ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम कोरोना पॉजिटिव, नीतीश कैबिनेट के कई अन्य मंत्री भी संक्रमित

PATNA : नीतीश कैबिनेट में कोरोना संक्रमण का बड़ा विस्फोट हुआ है. बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी के साथ-साथ राज्य कैबिनेट के कई अन्य मंत्री संक्रमित

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम कोरोना पॉजिटिव, नीतीश कैबिनेट के कई अन्य मंत्री भी संक्रमित
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  नीतीश कैबिनेट में कोरोना संक्रमण का बड़ा विस्फोट हुआ है. बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी के साथ-साथ राज्य कैबिनेट के कई अन्य मंत्री संक्रमित पाए गए हैं. आज होने वाली कैबिनेट की बैठक के पहले इन सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया था और कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.


दोनों डिप्टी सीएम के अलावा राज्य सरकार में शामिल मंत्री सुनील कुमार, अशोक चौधरी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकार में हड़कंप मच गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोनावायरस रिपोर्ट को लेकर अब तक कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है.


डिप्टी सीएम रेणु देवी ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा कि सर्दी बुखार के प्रारंभिक लक्षणों के बाद परीक्षण कराने पर मेरा रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आया है. विगत कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आये सभी लोग अपना कोविड टेस्ट जरूर करा लें. कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग पालन के साथ मास्क का प्रयोग और टीकाकरण जरूर करायें.


वहीं उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी ट्वीट कर लिखा कि मेरी कोविड जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है. फ़िलहाल अपने पटना निवास पर क्वारंटीन में हूँ. कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें. आप सब भी अपना ध्यान रखें.


ये सभी मंत्री अब आज होनेवाली कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं होंगे. अभी अन्य मंत्रियों की रिपोर्ट सामने आनी बाकी है. रिपोर्ट आने के बाद कैबिनेट की बैठक पर ग्रहण लग सकता है.


बता दें कि आज सुबह 11:30 बजे नीतीश कैबिनेट की बैठक होनी है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होनी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी मंत्री शामिल होने वाले हैं. इस बैठक में शामिल होने के पहले राज्य कैबिनेट के तमाम मंत्रियों की कोरोना जांच की जा रही है. सभी मंत्रियों का सैंपल लिया जा चुका है. और आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही कैबिनेट में शामिल होने की इजाजत होगी. 

टैग्स