ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार के बड़े होटलों में बनेगा आइसोलेशन वार्ड, सीएम नीतीश ने दिया आदेश

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राज्य सरकार की ओर से कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर तमाम बड़े कदम उठाये जा रहे हैं. सीएम नीतीश ने कोरोना स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राज्य सरकार की ओर से कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर तमाम बड़े कदम उठाये जा रहे हैं. सीएम नीतीश ने कोरोना संकट को लेकर अपने सीनियर अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की. इस उच्चस्तरीय बैठक में सीएम के साथ कई जिलों के डीएम और एसपी ने भी बातचीत की.


सरकार की ओर से इस बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है. राज्य में फिलहाल कई प्राइवेट होटलों को क्वारंटाइन सेंटर के रूप में बदलाव किया गया है, लेकिन सरकार ने अब बड़े होटलों को आइसोलेशन वार्ड के रूप में भी प्रयोग करने का आदेश दिया है. जरूरत पड़ने पर होटलों और व्यावसायिक भवनों को आइसोलेशन वार्ड के रूप में प्रयोग किया जायेगा. जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की इलाज की जाएगी.


इस बैठक में सीएम नीतीश ने अपने अधिकारियों से यह सख्त निर्देश दिया कि अन्य राज्यों से आ रहे नए प्रवासी मजदूरों को पहले से क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों के साथ नहीं रखें. उन्होंने कहा कि उनके रहने की अलग से व्यवस्था की जाये. सीएम नीतीश ने इस बैठक में कहा कि बाहर से आ रहे लोगों की अधिक से अधिक संख्या में जांच कराइ जाये.

टैग्स