ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार के अधिकारियों ने अपनी संपत्ति सार्वजनिक की, जानिए.. किसके पास कितनी प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस

PATNA: बिहार में नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के बाद अब राज्य के आला अधिकारियों ने भी अपनी संपत्ति की घोषणा कर दी है। मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, डीजीपी आर एस भट्टी समेत तमाम बड़े अ

बिहार के अधिकारियों ने अपनी संपत्ति सार्वजनिक की, जानिए.. किसके पास कितनी प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के बाद अब राज्य के आला अधिकारियों ने भी अपनी संपत्ति की घोषणा कर दी है। मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, डीजीपी आर एस भट्टी समेत तमाम बड़े अधिकारियों ने अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक कर दी है।


मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा की बात करें तो उनके पास तीन बैंक अकाउंट हैं। एसबीआई में 11.81 लाख, केनरा बैंक में 33 हजार और एक्सिस बैंक में 7.70 लाख रुपए जमा हैं। उनके पास एक सोने की चेन और चार हीरे हैं। लखनऊ के गोमतीनगर में 27 लाख का फ्लैट, जिसमें उनकी पत्नी भी पार्टनर हैं। इसके अलावा 80 लाख का एक और फ्लैट है। उनकी पत्नी ममता मेहरोत्रा के पास जो भी जेवर हैं वह उनकी मां से उपहार के तौर पर मिले हैं।


वहीं कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ बैंक के कर्ज में डूबे हैं। वे पिस्टल और कैमरे के शौकीन भी हैं। उनके बैंक खाते में 52.81 लाख जमा हैं। शेयर में भी इन्होंने रुपए लगाए हैं। दिल्ली के द्वारका में 25 लाख का फ्लैट है। बैंक से 90 लाख का कर्ज ले रखा है। उन्हें बैंक को 75 लाख 52 हजार रुपए लौटाने हैं।


बात डीजीपी आरएस भट्टी की करें तो वे गहनों के शौकीन नहीं है हालांकि उनकी पत्नी को गहनों का शौक जरूर है। उनके पास 91 लाख के गहने हैं। कैश के नाम पर महज 45 हजार और उनकी पत्नी के पास 35 हजार रुपए हैं। डीजीपी ने बैंक में अबतक 41.80 लाख रुपए जमा किए हैं। शेयर में 54 लाख का निवेश किया है। उनका चंडीगढ में एक घर है। 


पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि के पास 10 हजार कैश और उनकी पत्नी के पास साढ़े 17 हजार रुपए नकद हैं। कुमार रवि के पास 40 ग्राम सोना और उनकी पत्नी के पास 265 ग्राम सोना है। कुल सोने की कीमत 9.70 लाख रुपए हैं। इनके पास कोई जमीन नहीं है। पटना में 53 लाख का एक फ्लैट है, जो कुमार रवि और उनकी पत्नी के पास है। 


इसके साथ ही साथ राज्य के तमाम बड़े अधिकारियों ने अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक कर दी है। शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के पास न तो गहने हैं और ना ही अपनी गाड़ी ही है। केके पाठक के पास महज 15 हजार रुपए कैश हैं। केके पाठक के बचत खाते में 8.71 लाख, पीपीएफ खाते में 56.27 लाख और जीपीएफ में 1.60 करोड़ रुपए जमा हैं।