ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार के 9 जिलों में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, आपदा प्रबंधन विभाग ने इन जिलों के DM को सचेत किया

PATNA : बिहार में मानसून का काफी असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. अधिकतर जगहों पर ठनका और भारी बारिश के आसार है. बिहार

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में मानसून का काफी असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. अधिकतर जगहों पर ठनका और भारी बारिश के आसार है. बिहार आपदा विभाग की ओर से राज्य के 9 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. आपदा विभाग ने सभी 9 जिलों के डीएम को पत्र लिखकर सचेत किया है.


आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी पत्र के मुताबिक 18 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. नेपाल के तराई इलाके और नेपाल से सटे उत्तर बिहार के जिलों में भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है. जिसके कारण दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, पूर्वी चंपारण, शिवहर, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले के डीएम को पत्र लिखकर सचेत किया गया है.


बारिश के लिए अहम माने जाने वाली ट्रफ लाइन पटना से होकर गुजर रही है. राजधानी में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार में अब तक सामान्य से लगभग 36 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है. जिसके कारण उत्तर बिहार की कई नदियां उफान पर हैं. कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है.


कोसी और अवधारा समूह की नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. आइएमडी, पटना की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में मध्यम से भारी बारिश के आसार है. खासतौर पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उम्मीद जतायी जा रही कि आज सोमवार को प्रदेश में 25 मिमी से अधिक औसत बारिश हो सकती है.