ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार के 68 थानों में सुस्त व्यवस्था ! चरित्र प्रमाणपत्र के लिए 2427 आवेदन पेंडिंग, पासपोर्ट का भी यही है हाल

PATNA : सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र - छात्राओं को किसी परीक्षा में चयनित होने के बाद अपने चरित्र का प्रणाम पत्र देना होता है, ताकि यह मालूम चल सके कि उनके ऊपर कोई म

बिहार के 68 थानों में सुस्त व्यवस्था ! चरित्र प्रमाणपत्र के लिए 2427 आवेदन पेंडिंग, पासपोर्ट का भी यही है हाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र - छात्राओं को किसी परीक्षा में चयनित होने के बाद अपने चरित्र का प्रणाम पत्र देना होता है, ताकि यह मालूम चल सके कि उनके ऊपर कोई मुकदमा न चल रहा हो। लेकीन, जब इसका सत्यापन करने वाला थाना ही सुस्त रफ्तार में चल रहा हो तो फिर इनकी समस्या काफी बढ़ जाती है। इसी कड़ी में एक ताजा मामला पटना जिले के थाना से जुड़ा है।पटना जिले के 68 थानों में 2427 आवेदन पेंडिंग हैं।


दरअसल,चरित्र संबंधित सत्यापन अधिकतर विद्यार्थी- नवयुवक और युवती के होते हैं। ऐसे में यदि विद्यार्थियों के आचरण का सत्यापन समय से कर देने से उनकी सोच पुलिस के प्रति सकारात्मक होगी और वे पुलिस के मददगार बन सकते हैं। लेकीन, इसके बाबजूद  सितंबर के अंत तक कैरेक्टर वेरिफिकेशन के आवेदनों की संख्या 2428 थी। नवंबर के अंत तक इनमें से कुछ ही निबटाये गये और यह संख्या थोड़ी घट कर 2427 हो गयी। चरित्र से संबंधित सबसे ज्यादा सत्यापन के आवेदन बिहटा थाने में 161, दानापुर में 150, फुलवारीशरीफ में 107, मसौढ़ी में 87 और दीघा थाने में 84 पेंडिंग हैं।


बता दें कि,कुछ दिन पहले हुई क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने इसको लेकर सख्त टिप्पणी भी की है। उन्होंने यह निर्देश भी दिया है कि विधार्थियों को बेवजह परेशान न किया जाए और उन्हें जल्द से हाल उनका प्रणाम पत्र सुपुर्द किया जाए।


पासपोर्ट सत्यापन भी पेंडिंग 

इसके अलावा पासपोर्ट सत्यापन के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। सितंबर में पटना के थानों में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के महज 31 आवेदन थे, जो नवंबर के अंत तक 251 हो गये।  पासपोर्ट वेरिफिकेशन के सबसे ज्यादा 101 आवेदन फुलवारीशरीफ थाने में पेंडिंग हैं। इसके अलावा बाकी के थानों में भी आवेदन आये हुए हैं। एसएसपी ने थानेदारों से कहा है कि पासपोर्ट आवेदन का ससमय जांच नहीं करने पर सरकार को राजस्व की क्षति होती है और अधिक विलंब होने पर प्रतिदिन 250 रुपये के हिसाब से थानाध्यक्ष के वेतन से भी कटौती का प्रावधान है। कई थानाध्यक्षों के वेतन से कटौती भी की गयी है।