ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार के 55 IPS अफसरों ने नहीं दिया प्रोपटी का ब्योरा, विभाग ने DGP को लिखा लेटर; 29 फरवरी थी डेडलाइन

PATNA : देश के अंदर अगले कुछ महीनों में लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव से पहले बिहार में पोस्टेड पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा देना है। लेकि

बिहार के 55 IPS अफसरों ने नहीं दिया प्रोपटी का ब्योरा, विभाग ने DGP को लिखा लेटर; 29 फरवरी थी डेडलाइन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश के अंदर अगले कुछ महीनों में लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव से पहले बिहार में पोस्टेड पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों को अपनी संपत्ति का  ब्योरा देना है। लेकिन, अब तक बिहार कैडर के 55 आईपीएस अधिकारियों ने अब तक संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। सरकार के ओर से हर हाल में 29 फरवरी तक चल-अचल संपत्ति की जानकारी देने को कहा गया था। लेकिन 55 IPS अफसरों ने अभी तक अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। जिसके चलते गृह विभाग ने एक बार फिर से रिमाइंडर दिया है और बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को इस मामले में पत्र लिखा है।


गृह विभाग ने इससे पहले भी 31 जनवरी तक पत्र लिखकर अधिकारियों को अचल संपत्ति का लेखा-जोखा ऑनलाइन जमा करने का आदेश दिया था।अब तक इस मामले में कई बार पत्र लिखकर अधिकारियों को सूचित किया चुका है। लेकिन अभी भी 55 आईपीएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। जिसके बाद एक बार फिर से गृह विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखकर सूचित किया है। और संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले अधिकारियों की लिस्ट भी अटैच की है। 


आपको बता दें कि, इस 31 जनवरी 2024 को डीजीपी आरएस भट्टी समेत कई डीजी रैंक के अधिकारियों ने संपत्ति का ब्योरा दिया था। जिसमें आरएस भट्टी के पास पुश्तैनी जमीन में आधी हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत एक करोड़ 80 लाख है। वहीं 500 वर्ग यार्ड के आवासीय परिसर में उनकी आधी हिस्सेदारी एक करोड़ 86 लाख रुपये की है। डीजीपी ने इस घर को बैंक में गिरवी रखकर बेटे के लिए शिक्षा ऋण लिया है।