ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार के 4 शिक्षक बर्खास्त, फर्जी प्रमाणपत्र पर हासिल की थी नौकरी

PATNA: फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी हासिल करने वाले बिहार के 4 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। चारों फर्जी शिक्षक पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गयी है। जो फर्जी STET,

बिहार के 4 शिक्षक बर्खास्त, फर्जी प्रमाणपत्र पर हासिल की थी नौकरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी हासिल करने वाले बिहार के 4 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। चारों फर्जी शिक्षक पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गयी है। जो फर्जी STET, CTET, BTET प्रमाणपत्र के सहारे कई साल से नौकरी कर रहे थे और स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहे थे। लेकिन समक्षता परीक्षा के बाद विभागीय जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। 


जिसके बाद शिक्षा विभाग ने चारों शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। इन चारों शिक्षकों के STET, CTET, BTET प्रमाणपत्र का रौल नंबर फर्जी पाये गये थे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी। इस मामले में डीपीओ ने संबंधित नियोजन इकाई के सचिव को इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और सर्टिफिकेट केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वाले इन टीचरों से सरकारी राशि की भी वसूली होगी।


फर्जी प्रमाण पत्र पर शिक्षक की नौकरी हासिल करने वाले टीचरों के नाम रानीगंज प्रखंड के कोहबरा विशनपुर प्राथमिक विद्यालय के संजय कुमार, नरपतगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय डूमरिया की टीचर ज्योति कुमारी, भरगामा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पैकपार की शिक्षिका मंजू कुमारी और भरगामा प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय सिमरबनी की टीचर प्रियंका कुमारी है जिन पर विभागीय कार्रवाई की गयी है। इन सभी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।  


टैग्स