ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार के तीन IPS अधिकारियों को प्रमोशन, विकास वैभव भी बने IG

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे में आज का दिन बेहद भागम भाग भरा है. आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिए जाने के बाद अब आईपीएस अधिकारियों को भी प्रमोशन देने का आदेश जारी हो गया है. ग

बिहार के तीन IPS अधिकारियों को प्रमोशन, विकास वैभव भी बने IG
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे में आज का दिन बेहद भागम भाग भरा है. आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिए जाने के बाद अब आईपीएस अधिकारियों को भी प्रमोशन देने का आदेश जारी हो गया है. गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है.


राज्य के 3 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है. विकास वैभव, विजय कुमार वर्मा और सुरेश कुमार चौधरी को प्रमोशन देते हुए आईजी बनाया गया है. यह सभी 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी है.


इसके अलावा सरकार ने बिहार सरकार ने राज्य के 13 आईएएस अफसरों को प्रमोशन दिया है. पटना के डीएम कुमार रवि और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर को भी प्रोन्नति दी गई है. सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.


सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक इस लिस्ट में पटना के डीएम कुमार रवि, IPRD विशेष सचिव मनीष कुमार, पथ निर्माण विशेष सचिव, जीविका निदेशक बाला मुरगन डी, वन्यू विशेष सचिव राधेश्याम शाह, बिहार के निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर का नाम शामिल है.


प्रमोशन की लिस्ट में उत्पाद आयुक्त कार्तिकेय धनजी, भागलपुर डीएम प्रणव कुमार, आईएएस सतीश कुमार सिंह, आईएएस गिरिवर दयाल सिंह, आईएएस संजय दुबे और आईएएस डॉ. संजय सिन्हा  के नाम शामिल हैं.

टैग्स