ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार के 21 अनुमंडलों में खुलेंगे नए कोर्ट, जज और मुनसिफ के अलावा 128 अधिकारियों के पद सृजित

PATNA : बिहार सरकार ने जिला और इससे नीचे की अदालतों में लंबित पड़े मुकदमों को कम करने के लिए 21 नये अनुमंडल स्तरीय न्यायालय खोलने का निर्णय लिया है. इन अनुमंडल स्तरीय कोर्ट खो

 बिहार के 21 अनुमंडलों में खुलेंगे नए कोर्ट, जज और मुनसिफ के अलावा 128 अधिकारियों के पद सृजित
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार सरकार ने जिला और इससे नीचे की अदालतों में लंबित पड़े मुकदमों को कम करने के लिए 21 नये अनुमंडल स्तरीय न्यायालय खोलने का निर्णय लिया है. इन अनुमंडल स्तरीय कोर्ट खोलने से संबंधित प्रस्ताव पर विधि विभाग से मंजूरी दे दी गई है. अब यह प्रस्ताव हाईकोर्ट के पास अंतिम निर्णय के लिए गया हुआ है. वहां से मुहर लगने के बाद इन न्यायालयों को खोलने की कवायद शुरू हो जायेगी.


बिहार के फिलहाल 101 अनुमंडल में 21 अनुमंडल ऐसे हैं, जहां न्यायालय नहीं है या जिला न्यायालय में ही अभी अनुमंडल स्तरीय न्यायालय समाहित हैं. इनके खुलने के बाद राज्य के सभी अनुमंडलों में अनुमंडलीय न्यायालय हो जायेंगे. इन 21 नये न्यायालयों के लिए आठ सब जज, मुनसिफ के अलावा 128 अराजपत्रित अधिकारियों के पद का सृजन भी कर दिया गया है. न्यायालय खुलने का अंतिम आदेश जारी होने के साथ ही इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.


वर्तमान में 80 अनुमंडलों में अनुमंडलीय न्यायालय मौजूद हैं, जिसमें 37 में अनुमंडलों में सदर अनुमंडल न्यायालय हैं. इन नये अनुमंडलों में खुलने हैं कोर्ट जिन अनुमंडलों में कोर्ट खुलने हैं, उसमें राजगीर, मोहनिया, टेकारी, नीमचक बथानी, रजौली, मढ़ौरा, महाराजगंज, हथुआ समेत अन्य शामिल हैं.