ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

आतंकी हमले में शहीद हुआ बिहार का लाल, टेररिस्ट अटैक में CRPF के 3 जवान शहीद

PATNA : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों के ऊपर हमला किया है. इस टेररिस्ट अटैक में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवान शहीद हो गए हैं. जिस

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों के ऊपर हमला किया है. इस टेररिस्ट अटैक में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवान शहीद हो गए हैं. जिसमें एक बिहार का लाल भी शामिल है. सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि क्रालगुंद क्षेत्र के वंगाम-कजियाबाद में हमलावरों ने सीआरपीएफ की एक नाका पार्टी पर गोलियां चलायीं. जिसमें देश के तीन जवान शहीद हो गए.


बिहार का लाल शहीद
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद तीनों जवान बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के रहने वाले थे. मिली जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद के रहने वाले सीआरपीएफ कांस्टेबल संतोष कुमार मिश्रा ने देश के लिए अपना बलिदान दिया है. शहीद संतोष औरंगाबाद के गोह थाना इलाके के देवहरा गांव के रहने वाले थे. संतोष के शहीद होने की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है. शहीद जवान संतोष के घरवालों का रो=रोकर बुरा हाल हो गया है.


आतंकी हमले में शहीद हुआ बिहार का लाल, टेररिस्ट अटैक में CRPF के 3 जवान शहीद



यूपी और तमिलनाडु के जवान भी शहीद
सीआरपीएफ ने बिहार के रहने वाले शहीद कांस्टेबल संतोष कुमार मिश्रा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले शहीद कांस्टेबल अश्वनी कुमार यादव और तमिलनाडु के रहने वाले शहीद कांस्टेबल चंद्रशेखर के कर्तव्य के प्रति वीरता और दृढ़ भक्ति को सलाम किया है. सीआरपीएफ ने कहा कि  हम अपने शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं. सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि इलाके को घेर लिया गया है तथा हमलावरों को ढूंढ़ने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी वहां भेजे गये हैं.


आतंकी हमले में शहीद हुआ बिहार का लाल, टेररिस्ट अटैक में CRPF के 3 जवान शहीद


रविवार को 5 जवान हुए थे शहीद
बता दें कि कल ही उत्तर कश्मीर में हंदवाड़ा क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल समेत पांच जवान शहीद हो गए थे. शहीद होने वाले जवानों में राष्ट्रीय राइफल की 21 वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा के साथ मेजर अनुज सूद, नायक राजेश, लांस नायक दिनेश और जम्मू कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर सगीर अहमद पठान उर्फ काजी थे.


आतंकी हमले में शहीद हुआ बिहार का लाल, टेररिस्ट अटैक में CRPF के 3 जवान शहीद

आतंकी हमले में शहीद हुआ बिहार का लाल, टेररिस्ट अटैक में CRPF के 3 जवान शहीद