ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बक्सर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने रामविलास को दी श्रद्धांजलि, बोले- गरीबों के नेता थे लोजपा के संस्थापक

BUXAR : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्व० रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर बक्सर स्थित लोजपा ( रामविलास) के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि

बक्सर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने रामविलास को दी श्रद्धांजलि, बोले- गरीबों के नेता थे लोजपा के संस्थापक
First Bihar
3 मिनट

BUXAR : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्व० रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर बक्सर स्थित लोजपा ( रामविलास) के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने अपने नेता को श्रद्धांजलि दी और कहा कि रामविलास पासवान शोषित, पीड़ित और गरीबों के नेता थे.


बक्सर जिला मुख्यालय में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डुमराँव विधान सभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि  स्व रामविलास पासवान जी का भारत की संसदीय राजनीत का बावन 52 वर्षो की बेदाग छवि रही. वह भारत की राजनीति मे एक ईमानदार चेहरा थे. जिस विभाग को संभाला उसको चमका दिया. 


बक्सर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने रामविलास को दी श्रद्धांजलि, बोले- गरीबों के नेता थे लोजपा के संस्थापक


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिलेश सिंह ने आगे कहा कि रामविलास पासवान ने भारत के छः छः प्रधानमंत्री के साथ काम किया. यह भी एक देश के लिए इतिहास रहा है. कल्याण विभाग, रेल विभाग, इस्पात विभाग, कोयला विभाग, संचार विभाग चाहे खाध आपूर्ति विभाग सभी विभागो को बिकास की उचाईयो पर पहुचाने का काम किए. स्व रामविलास पासवान जी की छवि देश ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जानी जाती है. साथ ही देश के सभी जाति और धर्मो मे स्व रामविलास पासवान जी की लोकप्रियता हैं.


पुण्यतिथी और श्रद्धांजली सभा के अवसर पर जिले सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. जिला लोजपा ( रामविलास) कार्यालय मे श्रद्धांजली सभा का संचालन शिवकुमार पासवान ने किया. इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओ ने स्व रामविलास पासवान जी के तैल चित्र पर पुष्प के साथ दीप और धूप के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किया. साथ ही जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने श्रद्धांजली सभा में पांच सूत्री प्रस्ताव पारित किया. यह निर्णय हुआ की यह प्रस्ताव भारत के महामहिम राष्ट्रपति  और भारत के प्रधानमंत्री जी को अवगत कराया जाएगा.


1.  स्व रामविलास पासवान जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। 

2.  स्व रामविलास पासवान जी के नाम से ट्रेन चलाई जाए। 

3.  हाजीपुर के सांसद होने कारण ,हाजीपुर जोनल कार्यालय के सामने आदम कद प्रतिमा लगाई जाए। 

4.  बिहार के सर्वमान्य नेता थे ,उनकी आदम कद प्रतिमा पटना मे लगाई जाए। 

5.  12 जनपथ नई दिल्ली आवास को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए। 

टैग्स