ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: जाति जनगणना से पहले शिक्षकों को आदेश, पहले बच्चों को पढ़ाएं फिर करें ये सारे काम

PATNA: बिहार में जाति जनगणना को लेकर आंकड़ा जुटाने का काम विधिवत 15 अप्रैल से शुरू होगा. जो तय समय के तहत 16 मई तक चलेगा. इस कार्य को लेकर बताया गया है कि इस कार्य के लिए जिन शिक्ष

बिहार: जाति जनगणना से पहले शिक्षकों को आदेश, पहले बच्चों को पढ़ाएं फिर करें ये सारे काम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: बिहार में जाति जनगणना को लेकर आंकड़ा जुटाने का काम विधिवत 15 अप्रैल से शुरू होगा. जो तय समय के तहत 16 मई तक चलेगा. इस कार्य को लेकर बताया गया है कि इस कार्य के लिए जिन शिक्षक प्रगणकों को लगाया गया है वह अपनी सुविधा के हिसाब से शिड्यूल बनाकर जाति आधारित गणना के काम को निष्पादित करेंगे.


बताया गया है कि अन्य कार्यक्रमों की तरह जाति आधारित गणना का काम संचालित नहीं होगा. बीते समय में यह होता था कि टीचर को अगर किसी सरकारी योजना के क्रियान्वयन के काम लगाया जाता था तो स्कूल बंद होने की नौबत आ जाती थी. इस बार यह व्यवस्था की गयी है कि जाति आधारित गणना के काम मे लगाए गए शिक्षक पहले स्कूल में बच्चों को पढ़ाएंगे और फिर उसके बाद जाति गणना काम के लिए निकलेंगे.


बता दें जाति जनगणना के लिए जो प्रगणक हैं, उन्हें इस काम के लिए एक महीने के लिए दस हजार रुपए दिए जा रहे हैं. और सुपरवाइजर स्तर के लोगों को 10500 रुपए दिए जाने की व्यवस्था की गई है. 

टैग्स