ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बिहार: जेल में रेड से मची भगदड़, सीढ़ी से गिरकर एक कैदी की मौत, इस मामले में था आरोपी

PATNA : बिहार की राजधनी पटना के बेउर जेल में उस समय अफरा-तफरी मच गयी। जब आदर्श केंद्रीय कारा बेउर में बड़े पैमाने पर हुई छापेमारी के क्रम में कैदियों के वार्ड में भगदड़ मच गई। इस द

 बिहार: जेल में रेड से मची भगदड़, सीढ़ी से गिरकर एक कैदी की मौत, इस मामले में था आरोपी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधनी पटना के बेउर जेल में उस समय अफरा-तफरी मच गयी। जब आदर्श केंद्रीय कारा बेउर में बड़े पैमाने पर हुई छापेमारी के क्रम में कैदियों के वार्ड में भगदड़ मच गई। इस दौरान सीढ़ी से गिरकर एक कैदी की मौत हो गई। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने कैदी की मौत होने की पुष्टि की है।


इस घटना में मृतक की पहचान अशोक नगर निवासी पिंटू ठाकुर के रूप में हुई है, जो लगभग एक साल से शराब मामले में बेउर जेल में बंद था। अब आज इसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जेल प्रशासन ने शाम तक कैदी की मौत की बात दबाए रखी। जिलाधिकारी और सदर अनुमंडल पदाधिकारी को भी घटना की जानकारी समय से नहीं दी गई थी।


दरअसल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दलबल के साथ बेउर जेल में घुसे थे। अचानक भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर कैदियों में अफरा-तफरी मच गई। वे अपने-अपने वार्ड की तरफ भागने लगे। इस दौरान वार्ड नंबर दो जो पहले मंजिल पर था उसी को चढ़ने कीआपाधापी के बीच  पिंटू ठाकुर फिसलकर नीचे गिर गया।


इसके बाद लहूलुहान हालत में कारा सिपाही पहले उसे जेल अस्पताल लेकर गए, लेकिन वह बेसुध था। इसके बाद उसे एंबुलेंस से पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कारा प्रशासन ने पिंटू के स्वजन को सूचना दे दी है। उसके बाद इस मामले की जानकारी  जिलाधिकारी और सदर अनुमंडल पदाधिकारी को भी घटना की जानकारी दी गई।