ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

ब‍िहार: इस महीने 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें काम, नहीं तो होगी भारी परेशानी

PATNA: यदि बैंक में कोई जरूरी काम पेंडिंग पड़ा हो तो उसे फटाफट करा लें क्योंकि इस महीने 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। जिसका काम-काज पर पूरी तरह से असर पड़ने व

ब‍िहार: इस महीने 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें काम, नहीं तो होगी भारी परेशानी
Santosh Singh
3 मिनट


PATNA: यदि बैंक में कोई जरूरी काम पेंडिंग पड़ा हो तो उसे फटाफट करा लें क्योंकि इस महीने 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। जिसका काम-काज पर पूरी तरह से असर पड़ने वाला है। 15 और 16 मार्च को बैंक यूनियनों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान भी किया है। भारतीय रिजर्व बैंक के जारी कैलेंडर के अनुसार मार्च महीने में 11 दिन बैंकिंग ऑपरेशंस बंद रहेगा। ऐसे में यदि आप मार्च महीने में बैंक से जुड़े किसी काम के लिए प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले छुट्टी से संबंंधित लिस्ट देख लिजिए नहीं तो आपकों परेशानियां झेलने पड़ सकती है। 



इसकी जानकारी रहने पर आप बैंक से जुड़े काम को आसानी से कर पाएंगे और किसी भी तरह की परेशानी से बचेंगे। इसे लेकर बैंक के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान लोगों को कोई परेशानी ना हो इसे लेकर ATM में कैश की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।




बैंक से जुड़े किसी काम के लिए यदि प्लान कर रहे हैं तो पहले ये लिस्ट देखिए।

11 मार्च- (गुरुवार)- महाशिवरात्रि 

13 मार्च- दूसरे शनिवार को बैंक बंद

22 मार्च- (सोमवार)- बिहार दिवस पर बैंक बंद

27 मार्च- चौथे शनिवार को बैंक बंद

29 मार्च (सोमवार) और 30 मार्च (मंगलवार)-  होली पर्व की छूट्टी

7, 14, 21 और 28 मार्च- रविवार-साप्ताहिक बंदी



गौरतलब है कि देश के 9 बैंकों की शीर्ष कर्मचारी यूनियन ने 15 मार्च से दो दिनों की हड़ताल का भी ऐलान कर दिया है। बैंक यूनियन सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव का विरोध कर रही हैं। बैंक यूनियनों ने 15-16 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया है। हालांकि अभी तक किसी भी बैंक एंप्लॉई यूनियन या फिर बैंक की तरफ से इस बात की कोई सूचना नहीं दी गई है कि इस दिन बैंक बंद रहेंगे या नहीं। इन यूनियनों में AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF, IBOC, NOBW, NOBO और AINBOF शामिल हैं। इन्होंने दो सरकारी बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ हड़ताल का आह्वान किया है। हालांकि इस बारे में अभी तक स्पष्ट तौर पर कोई जानकारी नहीं है।