ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

बिहार: IPS विकास वैभव ने सरकार को दिया जवाब, डीजी शोभा अहोतकर पर लगाए गंभीर आरोप

PATNA: बिहार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने गृह विभाग की तरफ से जारी नोटिस का जवाब दे दिया है। विकास वैभव ने गृह विभाग के एसीएस को नोटिस का जवाब भेज दिया है। आईपीएस विकास व

बिहार: IPS विकास वैभव ने सरकार को दिया जवाब, डीजी शोभा अहोतकर पर लगाए गंभीर आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने गृह विभाग की तरफ से जारी नोटिस का जवाब दे दिया है। विकास वैभव ने गृह विभाग के एसीएस को नोटिस का जवाब भेज दिया है। आईपीएस विकास वैभव ने डीजी शोभा अहोतकर पर गाली गलौज कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। सीएम नीतीश कुमार के मना करने के बावजूद विकास वैभव ट्वीटर के जरिए डीजी पर लगातार हमला बोल रहे थे, जिसके बाद गृह विभाग ने उन्हें नोटिस जारी किया था और पूछा था कि क्यों न उनके ऊपर कार्रवाई की जाए। 


दरअसल, सीनियर आईपीएस ऑफिसर विकास वैभव के ट्वीट से बिहार के प्रशासनिक और राजनैतिक हलके में खलबली मचा दी थी। IG विकास वैभव ने ट्वीट कर लिखा था कि जब से उन्हें आईजी होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज का दायित्व दिया गया तब से अनावश्यक डीजी शोभा अहोतकर से गालियां सुन रहे हैं। IG विकास वैभव ने फेसबुक पर भी अपना दर्द साझा किया था।  उन्होंने लिखा था कि पत्नी और मां को संबोधित करते हुए वरीय डीजी ने दी। सोशल मीडिया पर विकास वैभव के एक के बाद एक ट्वीट से बिहार की सियासत गरमा गई।


विभाग की डीजी शोभा ओहटकर के साथ विकास वैभव की तकरार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास वैभव को फटकार लगाई और कहा कि जो भी परेशानी है उसे ट्वीट करने के बजाए विकास वैभव अपने उच्च अधिकारी को बताएं। सीएम के मना करने के बावजूद विकास वैभव लगातार डीजी शोभा अहोतकर पर हमला बोलते रहे। इस बीच डीजी शोभा अहोतकर ने विकास वैभव को नोटिस जारी कर उनकी छवि को खराब करने का आरोप लगाया था।


इस प्रकरण को लेकर मचे घमासान के बाद राज्य सरकार के गृह विभाग ने IG विकास वैभव को नोटिस जारी कर पूछा कि उन्होंने जिस तरीके से विभाग की आंतरिक बैठक की फोन रिकॉर्डिंग करने की बात और बैठकों का ब्यौरा सार्वजनिक किया, इसको लेकर क्यों न उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए? अब विकास वैभव ने गृह विभाग की नोटिस का सात पन्नों में जवाब दिया है।

टैग्स