ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

इंटर परीक्षा में पहले दिन 56 स्टूडेंट्स एक्सपेल्ड, सबसे ज्यादा नालंदा में 9 बच्चे निष्कासित

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां इंटर पहले दिन दोनों पालियों में कुल 56 स्टूडेंट्स को एक्सपेल्ड किया गया है. नकल करते समय पकड़े जाने को लेकर क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां इंटर  पहले दिन दोनों पालियों में कुल 56 स्टूडेंट्स को एक्सपेल्ड किया गया है. नकल करते समय पकड़े जाने को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पटना, नालंदा, आरा, गया समेत कुल 15 जिलों में कार्रवाई की गई है. 


सबसे ज्यादा नालंदा में 9 बच्चों को निष्कासित किया गया है. जबकि पटना में 2, गया और अरवल में 7-7 परीक्षार्थियों को एक्सपेल्ड किया गया है. बता दें कि बिहार इंटरमीडिएट एग्जाम के आज पहले दिन फर्स्ट सीटिंग में फिजिक्स और सेकेण्ड सीटिंग में इतिहास विषय की परीक्षा थी. साथ ही साथ सेकेण्ड सीटिंग में ही वोकेशनल कोर्स के आरबी और हिन्दी का भी पेपर लिया गया. 


राज्य के सभी जिलों में 1283 केंद्रों पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की परीक्षा ली जा रही है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 12 लाख पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा है. इसमें पांच लाख 48 हजार 736 छात्राएं और 6 लाख 56 हजार 654 छात्र शामिल हैं.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता