ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

IG Vikas Vaibhav : अस्पताल में भर्ती हुए IG विकास वैभव, इस वजह से करना पड़ गया इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट

IG Vikas Vaibhav : इस जानकारी के बाद प्रदेश के लोगों की चिंता बढ़ गई है, उनके चाहने वाले अब उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

IG Vikas Vaibhav
विकास वैभव अस्पताल में भर्ती
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

IG Vikas Vaibhav : बिहार पुलिस में आईजी तथा ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ के प्रणेता विकास वैभव जी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। अत्यधिक कार्यभार और लगातार शारीरिक तनाव के कारण उन्हें तेज बुखार हो गया था, जो 104-105 डिग्री तक पहुंच गया था। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया.


जहाँ अब वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उन पर लगातार नजर बनाकर रखी जा रही है. बताते चलें कि जैसे ही राज्य के लोगों तक यह बात पहुंची वे चिंता में डूब गए और जल्द से जल्द विकास वैभव के स्वस्थ हो जाने की प्रार्थना भगवान् से कर रहे हैं. विकास वैभव जी को चाहने वालों की संख्या लाखों में हैं.


ये सभी लोग इनका बेहद सम्मान करते हैं और उनकी कार्यशैली के कायल हैं. बताते चलें कि विकास वैभव लेट्स इंस्पायर बिहार नामक अभियान चला रहे हैं, जिसका मकसद है 2047 तक विकसित भारत के साथ साथ विकसित बिहार का निर्माण करना है. बिहार में शिक्षा, समानता और उद्द्यमिता को बढ़ावा देना और प्रदेश के लोगों को जागरूग करना ही उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है.


आशा है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने कार्यक्षेत्र में वापसी करें और एक बार फिर से अपने नेतृत्व में बिहार को उंचाई के नए आयाम पर लेकर जाने में जुट जाएं. प्रदेश के करोड़ों लोगों की दुआएं उनके साथ है.