ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Govt Jobs 2025 : TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, एक सप्ताह से अंदर आ जाएगा डेट; बस इन बातों का रखें ध्यान

Bihar Govt Jobs 2025 : चुनाव से पहले हम लोग पचास हजार से अधिक सरकारी नौकरी की बहाली निकालने वाले हैं। इन बहालियों में सबसे अधिक चर्चा शिक्षक बहाली को लेकर हो रही है। ऐसे में आज इस मामले पर शिक्षा मंत्री ने बड़ा अपडेट दिया है।

TRE 4 VACCENY DATE
TRE 4 VACCENY DATE
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Govt Jobs 2025 : बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है और इससे पहले बड़े पैमाने पर सरकारी बहाली होने वाली है। इस बात का एलान खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सार्वजनिक मंच से कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि चुनाव से पहले हम लोग पचास हजार से अधिक सरकारी नौकरी की बहाली निकालने वाले हैं। इन बहालियों में सबसे अधिक चर्चा शिक्षक बहाली को लेकर हो रही है। ऐसे में आज इस मामले पर शिक्षा मंत्री ने बड़ा अपडेट दिया है।


दरअसल, जेडीयू कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जब शिक्षा मंत्री से यह सवाल किया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने TRE 4 और TRE 5 दोनों के तहत बहाली आने का जिक्र किया है, तो इसको लेकर विभाग की तैयारी कैसी है और सबसे पहले यह बताएं कि TRE 4 की बहाली कब आने वाली है? इसके जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसको लेकर जल्द ही सूचना आने वाली है।


शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम लोग एक सप्ताह के अंदर अपनी अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग तक भेज देंगे। इसमें इस बात का जिक्र होगा कि किस विषय में हमें कितने शिक्षक चाहिए। इसके बाद यह बिहार लोक सेवा आयोग पर निर्भर करता है कि वह क्या शेड्यूल निकालेंगे और कैसे परीक्षा लेंगे। यह साफ है कि अब बिहार के युवाओं को नौकरी मिलेगी।


इसके आगे उन्होंने कहा कि इसके बाद जैसा कि मुख्यमंत्री का आदेश है, TRE 5 भी होगा और उसमें जो बचे हुए शिक्षक होंगे TRE 4 के, उनकी बहाली होगी। इससे पहले हम लोग TRE 4 की अधियाचना शीघ्र भेज देंगे। जिलों से जो खाली सीटों की मांग की गई है, उसकी लिस्ट अधिकांश जिलों से आ चुकी है। कई जगह रोस्टर क्लियरेंस को लेकर समस्या थी और अन्य दिक्कतें भी थीं, उनका भी ध्यान रखा जा रहा है और जल्द ही सबकुछ सही कर लिया जाएगा।