ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

BIHAR: राज्यपाल सचिवालय से हटाए गये 2 IAS अफसर, 2 नये अधिकारियों की हुई पोस्टिंग

बिहार सरकार ने राज्यपाल सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो IAS अधिकारियों को हटाया और उनकी जगह 2014 बैच के दो अफसरों की नियुक्ति की। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की।

Bihar
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां राज्यपाल सचिवालय से दो आईएएस अधिकारियों को हटा दिया गया है। वही उनकी जगह 2 नये IAS अधिकारियों की पोस्टिंग की गयी है।  2011 बैच के आईएएस संजय कुमार जो राज्यपाल सचिवालय में विशेष सचिव हैं और 2013 बैच के आईएएस अधिकारी महाबीर प्रसाद शर्मा जो राज्यपाल सचिवालय के अपर सचिव हैं। इन दोनों अधिकारियों को वहां से हटा दिया गया है। 


फिलहाल दोनों अधिकारी पटना अन्यत्र पदस्थापन के लिए सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहेंगे। वही इनकी जगह पर दो अन्य अधिकारियों को भेजा गया है। नालंदा के बंदोबस्त पदाधिकारी और 2014 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. नन्द लाल आर्य का तबादला पटना में किया गया है। अगले आदेश तक वे राज्यपाल सचिवालय में अपर सचिव के पद पर तैनात रहेंगे।


वही मंत्रिमडल सचिवालय, पटना के अपर सचिव और 2014 बैच के आईएएस सुमन कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर सचिव,राज्यपाल सचिवालय, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है।


 BIHAR: राज्यपाल सचिवालय से हटाए गये 2 IAS अफसर, 2 नये अधिकारियों की हुई पोस्टिंग

टैग्स