ब्रेकिंग
पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडपटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंड

Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़

Bihar News: बिहार के परिवहन विभाग की तत्परता और सक्रिय भूमिका के परिणामस्वरूप अब तक 4,900 से अधिक पीड़ित के आश्रितों को 100 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है।

Bihar News
पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार ने सड़क हादसों में पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के मामले में पूरे देश में एक मिसाल कायम की है। हिट एंड रन सड़क दुर्घटना में अब तक 4,935 पीड़ितों/पीड़ित के आश्रितों को मुआवजा दिया गया है। इसके तहत जेनरल इंश्योरेंस काउंसिल (Gic), मुंबई द्वारा बिहार राज्य को (पीड़ित के अश्रितों के खाते में) लगभग 100 करोड़ रुपये का मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है। 


त्वरित सहायता के लिए राज्य सरकार तत्पर

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस योजना के माध्यम से बिहार में हजारों ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता मिली है, जिनके लिए सड़क दुर्घटना न केवल एक त्रासदी थी, बल्कि जीवन जीने के साधनों का भी अंत हो गया था। राज्य सरकार की कोशिश है कि सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को त्वरित न्याय और सहायता मिले। सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर न्याय और सहायता मिले इसके लिए जिलों से एवं जीआईसी, मुंबई से समन्वय कर लगातार मुख्यालय स्तर से निगरानी की जा रही है। 


80 प्रतिशत से अधिक भुगतान दर

हिट एंड रन सड़क दुर्घटना मुआवजा प्राप्त करने में कई जिलों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 80 प्रतिशत से अधिक भुगतान दर हासिल की है। मुंगेर 89 प्रतिशत, जहानाबाद 86 प्रतिशत, अरवल 86 प्रतिशत, मोतिहारी 82 प्रतिशत और रोहतास 81 प्रतिशत। वहीं गया, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, सहरसा, जमुई, कैमूर, सुपौल, नवादा, कटिहार जिलों द्वारा भी 70 प्रतिशत से अधिक भुगतान दर प्राप्त कर दूसरे जिलों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। 


हिट एंड रन सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को 2 लाख रुपये का मुआवजा

हिट एंड रन सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को 2 लाख रुपये एवं गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता