ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar News: बिहार की महिलाओं को सीएम नीतीश की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन के दिन सरकारी बसों में फ्री होगी यात्रा

Bihar News: रक्षाबंधन पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। 9 अगस्त को सभी महिलाएं पूरे बिहार में BSRTC की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा साधारण, डीलक्स और वोल्वो बसों के साथ-साथ पिंक बसों पर भी लागू होगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नीतीश सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्री मुफ्त रहेगी। वे बिना पैसे खर्च किए अपने भाई को राखी बांधने मायके जा सकेंगी। 9 अगस्त को सभी महिलाएं बिहार के किसी भी मार्ग पर बीएसआरटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा सभी श्रेणी की बसों साधारण, डीलक्स और वोल्वो में लागू होगी।


बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सम्मान देना और महिलाओं को सुविधा प्रदान करना है। इससे बहनें अपने भाइयों के पास आसानी से पहुंच सकेंगी और त्योहार को हर्षोल्लास से मना सकेंगी।


विशेष रूप से राजधानी पटना में संचालित पिंक बस सेवा में भी महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। ये बसें सगुना मोड़ से गांधी मैदान और गांधी मैदान से एम्स के बीच चलती हैं। भीड़ को देखते हुए निगम ने अतिरिक्त बसों का संचालन करने का निर्णय भी लिया है। 


साथ ही सभी बस चालकों और परिचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे महिलाओं की यात्रा के दौरान विशेष ध्यान रखें और योजना का कड़ाई से पालन करें। बीएसआरटीसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस योजना का भरपूर लाभ उठाएं और रक्षाबंधन को एक सुरक्षित, सुविधाजनक और यादगार अनुभव बनाएं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता