ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

Bihar News: बिहार में संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट हुई सरकार, कटाव निरोधक कार्य के लिए 116 करोड़ मंजूर

Bihar News: बिहार में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। पटना और बेगूसराय में कटाव निरोधक और तटबंध निर्माण कार्यों के लिए 116 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इससे बाढ़ से सुरक्षा और कृषि भूमि की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में संभावित बाढ़ को देखते हुए सरकार पूरी मुस्तैद हो गई है। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सरकार ने पटना और बेगूसराय मे बाढ़ निरोधक कार्य के लिए बड़ी राशि की स्वीकृति दे दी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बेगूसराय और पटना जिले में तटबंध एवं कटाव निरोधक कार्य के लिए 116 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 


उन्होंने बताया कि बेगूसराय जिले में हसनपुर-बनिया से सगुनी तक 8.330 कि.मी. लंबाई के नए तटबंध निर्माण एवं सुरक्षात्मक कार्य हेतु 59.9827 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी गई है। इस परियोजना से क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण को सुदृढ़ किया जाएगा एवं तटबंध को मजबूत करने में सहायता मिलेगी।  


सम्राट चौधरी ने बताया कि पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड में गंगा चैनल के दाएं तट पर पक्के सुरक्षात्मक कार्य एवं कटाव निरोधक उपाय हेतु 56.06 करोड़ का आवंटन किया गया है। इस कार्य का उद्देश्य गंगा किनारे होने वाले कटाव को रोकना एवं स्थायी सुरक्षा प्रदान करना है।  


उन्होंने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं से स्थानीय आबादी को राहत मिलने के साथ-साथ कृषि भूमि एवं आवासीय क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी जल संसाधन विभाग द्वारा इन परियोजनाओं को शीघ्रता से पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता