ब्रेकिंग
रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत, पप्पू यादव ने जताई यह आशंका; सीएम सम्राट से कर दी बड़ी मांगकोसी नदी पर 6-लेन महासेतु की डीपीआर प्रक्रिया तेज, मैथमेटिकल मॉडल सर्वे के लिए मांगी गई NOCपाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचानBihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरूरौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत, पप्पू यादव ने जताई यह आशंका; सीएम सम्राट से कर दी बड़ी मांगकोसी नदी पर 6-लेन महासेतु की डीपीआर प्रक्रिया तेज, मैथमेटिकल मॉडल सर्वे के लिए मांगी गई NOCपाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचानBihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरू

Bihar film shooting : बिहार में फिल्म शूटिंग अब आसान, लॉन्च हुई नई वेबसाइट, ऐसे देखें बॉलीवुड और टॉलीवुड के लिए लोकेशन और कलाकारों की जानकारी

Bihar film shooting : बिहार अब फिल्म निर्माण का नया केंद्र बन गया है। बॉलीवुड और टॉलीवुड के लिए बीएसएफडीसी ने नई वेबसाइट लॉन्च की, जो शूटिंग लोकेशन और कलाकारों की जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देती है।

Bihar film shooting : बिहार में फिल्म शूटिंग अब आसान, लॉन्च हुई नई वेबसाइट, ऐसे देखें बॉलीवुड और टॉलीवुड के लिए लोकेशन और कलाकारों की जानकारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar film shooting : बिहार अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी नया मुकाम हासिल करने जा रहा है। राज्य सरकार ने नए साल के मौके पर इसे लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। बॉलीवुड और टॉलीवुड के लिए अब बिहार में शूटिंग करना और भी आसान हो गया है। इसके लिए बिहार स्टेट फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (बीएसएफडीसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है, जो फिल्म निर्माण से जुड़े हर व्यक्ति के लिए एक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगी।


मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्य सचिवालय सभागार में इस वेबसाइट का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 2026 को डिजिटाइजेशन के वर्ष के रूप में देख रही है और सरकारी प्रक्रियाओं को तकनीक से जोड़कर निवेशकों और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत किया जा रहा है।


बीएसएफडीसी की इस वेबसाइट पर बिहार की प्रमुख शूटिंग लोकेशनों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है। ऐतिहासिक इमारतें, प्राकृतिक स्थल, शहरी और ग्रामीण परिवेश—हर लोकेशन को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया है। खास बात यह है कि कई लोकेशनों का अनुभव वर्चुअल रियलिटी (VR) के माध्यम से भी किया जा सकेगा, जिससे फिल्ममेकर बिना वहां physically आए ही शूटिंग स्थल का अनुभव ले सकते हैं।


वेबसाइट पर बिहार के कलाकारों का विस्तृत प्रोफाइल भी उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही फिल्म निर्माण से जुड़ी सामग्री और सेवाएं उपलब्ध कराने वाले निजी क्षेत्र के लोग भी इस प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कर सकते हैं। इससे कलाकारों और तकनीकी पेशेवरों को नए अवसर मिलेंगे और फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।


कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने बताया कि इस पहल से न केवल बिहार में फिल्म निर्माण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण मानचित्र पर स्थापित करने में भी मदद मिलेगी। वेबसाइट के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ेगी, प्रक्रियाएं सरल होंगी और फिल्ममेकर बिहार में काम करने के लिए अनुकूल माहौल पाएंगे।


इस अवसर पर विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, सांस्कृतिक कार्य निदेशक रूबी, पुरातत्व निदेशालय के निदेशक कृष्ण कुमार, फिल्म निगम के अधिकारी और कला एवं संस्कृति विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन सामान्य प्रशासन विभाग के महानिदेशक एवं मुख्य जांच आयुक्त दीपक कुमार सिंह ने किया।


बिहार सरकार की यह पहल राज्य को केवल इतिहास और संस्कृति के केंद्र के रूप में नहीं बल्कि फिल्म निर्माण के लिए भी उभरता हुआ डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अब बड़े बजट की फिल्में, वेब सीरीज और विज्ञापन शूटिंग बिहार की खूबसूरत लोकेशनों पर आसानी से की जा सकेंगी।