ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

Bihar Exit Poll : जोड़ी मोदिये नीतीश जी के हिट होई...एग्जिट पोल में बन रही NDA की सरकार

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। MATRIZE, POLSTRAT और JVC के सर्वे में एनडीए को बहुमत का अनुमान है, जबकि महागठबंधन पीछे नजर आ रहा है।

बिहार
एनडीए की बंपर जीत!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar Exit Poll : बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। बिहार में अबतक के सारे रिकॉर्ड टूट गये शाम 5 बजे तक कुल 67.14 प्रतिशत वोटिंग हुई। शाम 6 बजे वोटिंग प्रतिशत और बढ़ेगा। चुनाव के समापन के बाद अब सबकी नजर 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है। लेकिन इससे पहले आए एग्जिट पोल ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। 


अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने जो सर्वे किये थे उस एक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गये हैं। जो इस बात का संकेत दे रहा है कि इस बार एनडीए की वापसी हो रही है। लगभग सभी प्रमुख सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बढ़त दिखाई जा रही है। जोड़ी मोदिये नीतीश के हिट होई पवन सिंह का यह गाना चुनाव-प्रचार में खूब सुनने को मिल रहा था, इस गाने पर कार्यकर्ताओं के डांस का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इस गाने के बोल सच साबित होने की संभावना नजर आ रही है।


 एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी मतदाताओं के दिल में असर छोड़ती दिख रही है। MATRIZE-IANS के एक्जिट पोल में NDA को 147-167 सीट और महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है। वही  POLSTRAT के एक्जिट पोल में भी NDA को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। जिसमें NDA को 133-148 सीट, महागठबंधन को 87-102 और अन्य को 3-5 सीट मिलने की उम्मीद है। जबकि दल के अनुसार BJP को 68-72 और JDU को 55-60 सीट, LJP (RV) 9-12, हम 1-2 और RLM को 0-2 सीट मिल सकती है।


जबकि JVC एग्जिट पोल में भी NDA को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। एनडीए को 135-150 सीटें, महागठबंधन को 88-103 सीटें और अन्य के खाते में 3-6 सीटें मिलने की संभावना जतायी जा रही है। वही पोल्स ऑफ पोल्स (3 एगिज्ट पोल्स) के अनुसार NDA की बिहार में वापसी होने जा रही है। एनडीए को 138-155 सीटें मिल सकती है। जबकि महागठबंधन को 82-98, जनसुराज को 0-2, अन्य को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है। वही पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल की माने तो  NDA को 133-148 सीटें मिल सकती है। महागठबंधन के खाते में 87-102 सीटें, जनसुराज को 0-2 सीटें एवं अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है।

संबंधित खबरें