ब्रेकिंग
अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट

बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति

बिहार के किशनगंज की DPO रूबी कुमारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। किशनगंज और कटिहार में उनके चार ठिकानों पर छापेमारी की गई। जांच में ज्ञात आय से 87.49% अधिक यानी करीब 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति के साक्ष्य मिले हैं

EOU Raid Bihar
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

EOU Raid Bihar: बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में किशनगंज की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) रूबी कुमारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को EOU की अलग-अलग टीमों ने किशनगंज और कटिहार स्थित उनके चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।





आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, रूबी कुमारी और उनके पति गौरव कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 31/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में प्रथम दृष्टया ज्ञात आय के वैध स्रोतों से करीब 2 करोड़ 45 लाख 84 हजार रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं। यह उनकी ज्ञात आय से लगभग 87.49 प्रतिशत अधिक बताई गई है।






विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है। जिन चार ठिकानों पर तलाशी चल रही है, उनमें कटिहार स्थित उनका पैतृक आवास और निजी अपार्टमेंट/मकान शामिल हैं। इसके अलावा किशनगंज स्थित उनका सरकारी कार्यालय और मोहल्ला लाइनपाड़ा में किराये का आवास भी जांच के दायरे में है।






EOU की टीमें संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की तलाश कर रही हैं। फिलहाल छापेमारी जारी है। आर्थिक अपराध इकाई ने कहा है कि तलाशी अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। आर्थिक अपराध इकाई की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है।

कटिहार से विनय झा की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता