ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

विधानसभा चुनाव से पहले JDU का बड़ा विकेट गिरा: MLA डॉ संजीव कल RJD में शामिल होंगे

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। खगड़िया के परबत्ता से JDU विधायक डॉ. संजीव कुमार ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वे 3 अक्टूबर को तेजस्वी यादव की मौजूदगी में राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

बिहार
लालटेन थामेंगे संजीव
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले RJD ने जेडीयू का बड़ा विकेट गिराया है. खगड़िया के परबत्ता से विधायक डॉ संजीव कुमार ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. डॉ संजीव कल यानि 3 अक्टूबर को आरजेडी में शामिल होने जा रहे हैं.


विजयादशमी पर किया ऐलान

विधायक डॉ संजीव कुमार आज अपने क्षेत्र के गोगरी जमालपुर के विजयादशमी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ के बीच डॉ संजीव ने कहा कि वे जेडीयू को छोड़ने का फैसला कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि वे 3 अक्टूबर को अपने क्षेत्र में जनसभा कर राजद में शामिल होंगे. 


तेजस्वी कराएंगे शामिल

राजद नेता तेजस्वी यादव 3 अक्टूबर को परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के गोगरी जमालपुर जाएंगे. वहां आयोजित जनसभा में वे विधायक डॉ संजीव कुमार को राजद की सदस्यता दिलाएंगे. 


RJD को मिली बड़ी बढ़त 

डॉ संजीव को जेडीयू से तोड़कर आरजेडी में शामिल करा कर बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मैसेज देने की तैयारी में है.