ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार विधानसभा चुनाव: 7 सीटों पर उम्मीदवारों के जीत की घोषणा, बेलागंज से मनोरमा देवी सहित ये उम्मीदवार विजयी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में एनडीए 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अब तक 6 सीटों के परिणाम घोषित हुए हैं, जिनमें कल्याणपुर से महेश्वर हजारी सहित बेलागंज, अलौली, हरनौत, मधुबनी और मोकामा के विजेताओं का ऐलान हो चुका है।

बिहार
एनडीए की भारी जीत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव का मतगणना जारी है। लेकिन जो रूझान सामने आ रहे हैं, उसमें NDA भारी मतों से जीत हासिल करती दिख रही है। एनडीए 200 से ज्यादा सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव आयोग ने अभी तक 7 सीटों पर उम्मीदवारों के जीत की घोषणा कर दी है। 


कल्याणपुर सीट से जेडीयू प्रत्याशी महेश्वर हजारी 38 हजार 586 वोट से चुनाव जीत गये हैं। उन्हें 1 लाख 18 हजार 162 वोट मिले है। बेलागंज से मनोरमा देवी, अलौली से राम चंद्र सदा, हरनौत से हरि नारायण सिंह, मोकामा से अनंत कुमार सिंह, साहेबगंज से राजू कुमार सिंह और मधुबन से राणा रंधीर चुनाव जीत गये हैं। बेलागंज से जेडीयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी दो हजार 882 वोट से जीत गई हैं। 


मनोरमा देवी को 95 हजार 685 वोट मिले हैं। वही राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह को 92 हजार 803 वोट मिले है। जबकि तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी लालू यादव रहे हैं। एनडीए की इस अपार जीत को देखकर जेडीयू के नेता गदगद हैं।  


बेलागंज से जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी, मसौढ़ी से अरुण मांझी, अलौली से राम चंद्र सदा, हरनौत से हरि नारायण सिंह, मोकामा से अनंत कुमार सिंह, कल्याणपुर से महेश्वर हजारी और बीजेपी के मधुबन से राणा रंधीर, लौरिया से विनय बिहारी, बरुराज से अरुण कुमार सिंह, साहेबगंज से राजू कुमार सिंह, गया से प्रेम कुमार चुनाव जीत गये हैं।

इन क्षेत्रों में काउंटिंग खत्म, सिर्फ घोषणा बाकी


अलौली - रामचंद्र सदा JDU 

अमौर - अख्तरूल इमान - AIMIM 

बगहा - राम सिंह BJP 

बख्तियारपुर - अरुण कुमार LJPR 

बनियापुर - केदारनाथ सिंह BJP 

बाढ़ - सियाराम सिंह BJP 

बरुराज - अरुण कुमार सिंह BJP 

बेलागंज - मनोरमा देवी JDU 

बिक्रम - सिद्धार्थ सौरव BJP 

बोध गया - कुमार सर्वजीत RJD 

दरभंगा - संजय सरावगी BJP 

गया - प्रेम कुमार BJP 

गोविंदगंज - राजू तिवारी LJPR 

हरनौत - हरि नारायण सिंह JDU 

हरसिद्धि - कृष्णनंदन पासवान BJP 

कोचाधामन - मो. सरवर आलम AIMIM 

लौरिया - विनय बिहारी BJP 

मधुबन - राणा रणधीर BJP 

मनेर - भाई वीरेंद्र RJD 

मसौढ़ी - अरुण मांझी JDU 

मोकामा - अनंत सिंह JDU 

नरकटियागंज - संजय कुमार पांडे BJP 

राजनगर - सुजीत कुमार BJP 

साहेबगंज - राजू कुमार सिंह BJP 

समस्तीपुर - अश्वमेध देवी JDU 

उजियारपुर - आलोक कुमार मेहता RJD

टैग्स