ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

पहले चरण के मतदान के बाद बोले सम्राट चौधरी, 121 में से 100 सीटों पर जीत रही NDA, लालू परिवार से खाता तक नहीं खुलेगा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 60.13% मतदान हुआ। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए को 100 सीटों पर जीत मिल रही है और तेजस्वी यादव राघोपुर से हार रहे हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग को धन्य

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। 18 जिलों की 121 सीटों पर 60.13 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और 16 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी। पहले चरण के मतदान के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बीजेपी मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस की।


मीडिया को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आज पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इसके लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद देता हूं। बिहार की जनता ने घर से निकलकर वोट किया है। पहले से ज़्यादा मतदान हुआ है। हमारे उम्मीदवारों के द्वारा रिपोर्ट भी आया है जिसमें 121 सीटो में से लगभग 100 सीट एनडीए जीत रही है।


सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव हार रहे हैं। 2010 में जैसे लालू यादव के परिवार से कोई चुनाव नहीं जीता था, वैसे ही इस बार लालू यादव के परिवार से कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं जीतेगा। लालू परिवार में इस बार सब लोग हारेगा। 

REPORT-PRINCE-PATNA

टैग्स