ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिक्रम से चुनाव जीतने के बाद बोले सिद्धार्थ सौरव, कहा..ऐसा प्रचंड जीत कभी मिला था जी, तेजस्वी अब दूध दुहने का काम करेगा

बिहार चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए को भारी बढ़त मिल रही है। बिक्रम सीट से बीजेपी उम्मीदवार सिद्धार्थ सौरव ने कांग्रेस के अनिल कुमार को हराकर जीत दर्ज की। जीत के बाद उन्होंने तेजस्वी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला और जीत का श्रेय मोदी-नीतीश को दिया।

बिहार
एनडीए की ऐतिहासिक जीत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में जो रूझान सामने आ रहे हैं, उसमें एनडीए भारी मतों से जीत हासिल करती दिख रही है। बिक्रम विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सिद्धार्थ सौरव चुनाव जीत गये हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल कुमार को उन्होंने पतखनी दे दी है। भारी मतों से जीत हासिल करने के बाद सिद्धार्थ सौरव काफी गदगद हैं। अपनी खुशी का इजहार उन्होंने किया है। वही विपक्ष पर भी जोरदार हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी यादव के बारे में कहा कि अब गौशाला खोलेंगे और गाय का दूध दूहेंगे।


सिद्धार्थ सौरव ने कहा कि एनडीए का तो जीत होना तय था। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कुशासन को कोई भूलने को तैयार नहीं था। यह एक ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि विरोधी अब कोच्ची रह गया, बैठकर अब गाय दुहेंगा विरोधी। अब गौशाला खोलेगा। सिद्धार्थ सौरव ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार को दी है। 


कहा कि बिहार की जनता ने दिखा दिया है कि मूर्ख आदमी को शासन थोड़ी मिलेगा। गंवार आदमी को शासन नहीं मिलेगा जो नौंवी फेल हो। ऐसे लोगों को बिहार की जनता वोट नहीं देगी। ई लोग कहता था कि 18 नवंबर को शपथ लेंगे। ई लोग शपथ क्या लेगा लफुआ लाफारी है। वही मुकेश सहनी के बारे में कहा कि शिक्षित आदमी होकर मुकेश सहनी जाहिल लोगों के पास चला गया। इसलिए उसका विनाश हो गया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का यह ऐतिहासिक जीत है। ऐसा प्रचंड जीत कभी मिला था जी...

पटना से सूरज कुमार की रिपोर्ट