ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Education News: बिहार के इन चार जिलों में DPO को दिया गया DEO का प्रभार..क्या रही वजह, जानें....

Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने चार डीपीओ को अतिरिक्त प्रभार दिया है. तात्कालिक व्यवस्था के तौर पर सभी को जिला शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार दिया गया है.

Bihar Education News, Bihar Education Department, bihar government school, bihar news, bihar samachar, today bihar news
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने चार जिलों में खाली पड़े जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर डीपीओ को अतिरिक्त प्रभार दिया है. बेतिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के ठिकानों पर जांच एजेंसी ने छापेमारी की तो नोटों का ढेर मिला. इसके बाद उन्हें सस्पेंड किया गया. तब से बेतिया जिला शिक्षा पदाधिकारी का पद खाली थी. शिक्षा विभाग ने बेतिया समेत चार जिलों में जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को डीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया है. 

पश्चिम चंपारण में प्रतिनियुक्ति जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह को बेतिया जिला शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. यह नियमित पदस्थापन होने तक अपने पद पर वित्तीय अधिकार के साथ बने रहेंगे .अरवल में प्रतिनियुक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह अपने कार्यों की अतिरिक्त अरवल के जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रभार में रहेंगे. इन्हें भी वित्तीय अधिकार भी दिया गया है. 

कैमूर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडेय को जिला शिक्षा पदाधिकारी कैमूर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. नियमित पदस्थापन होने पर यह व्यवस्था समाप्त हो जाएगी .वही पूर्णिया के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार मिश्रा को जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्णिया का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. निदेशक प्रशासन सुबोध कुमार चौधरी की तरफ से यह पत्र जारी किया गया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता