ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Education News: नीतीश राज का वो 'टॉपर घोटाला'...प्रोडिकल साइंस' की पोल खुली तो हिल गई थी सरकार, बोर्ड के अफसर को अब मिली सजा

Bihar Education News:बिहार के चर्चित टॉपर घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। शिक्षा विभाग ने तत्कालीन सचिव हरिहरनाथ झा को दोषी पाते हुए पेंशन में 5% कटौती और जीवन निर्वाह भत्ता तक सीमित भुगतान की सजा दी है। जानिए पूरी रिपोर्ट।

Bihar Education News, rubi rai, bihar board, बिहार टॉपर घोटाला, हरिहरनाथ झा, बिहार शिक्षा विभाग, रूबी राय, बच्चा राय, बिहार बोर्ड, टॉपर स्कैम, शिक्षा घोटाला बिहार, नीतीश सरकार, विशुन राय कॉलेज
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Education News: बिहार का चर्चित टॉपर घोटाला, जिसने देशभर में बिहार की फजीहत हुई थी. इसके आरोपी शिक्षा विभाग के अधिकारी को सरकार ने दंड दिया है. 2016 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में टॉपर घोटाला हुआ था.तब यह मामला देश भर में सुर्खियां बटोरी थी. नीतीश सरकार की शिक्षा व्यवस्था की पोल-पट्टी खुली थी. 

टॉपर घोटाले के खेल में शामिल अधिकारी को अब मिली सजा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्कालीन सचिव हरिहरनाथ झा को टॉपर घोटाला मामले में 1 जुलाई 2016 को निलंबित किया गया था. इसी बीच 31 जनवरी 2017 को हरिहरनाथ झा सेवानिवृत हो गए. 10 अक्टूबर 2017 से उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही संचालित की गई . संचालन पदाधिकारी से मिले जांच प्रतिवेदन की समीक्षा के बाद शिक्षा विभाग ने तत्कालीन सचिव हरिहरनाथ झा को निलंबन अवधि में मात्र जीवन निर्वाह भत्ता का भुगतान एवं पेंशन से 5 वर्षों के लिए 5% राशि की कटौती का दंड देने का निर्णय लिया . इस प्रस्ताव पर बिहार लोक सेवा आयोग ने भी सहमति दे दी. इसके बाद शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सह निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी ने इस संबंध में संकल्प जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि रिटायर्ड अधिकारी हरिहरनाथ झा की पेंशन से अगले 5 वर्षों के लिए 5% कटौती की जाएगी. साथ ही निलंबन अवधि में सिर्फ जीवन निर्वाह भत्ता का ही भुगतान होगा.

क्य़ा है बिहार का टॉपर घोटाला.....

विदित हो कि 2016 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ली गई इंटर आर्ट्स परीक्षा में वैशाली के विशुन राय महाविद्यालय की छात्रा रूबी राय ने टॉप किया था. इसके बाद मीडिया इंटरव्‍यू में उसने अपने विषय पॉलिटिकल साइंस को 'प्रोडिकल सांइस' कहते हुए बताया था कि इसमें खाना बनाने की पढ़ाई होती है. बच्‍चा राय के कॉलेज की इस प्रोडिकल गर्ल के उक्‍त इंटरव्‍यू के बाद विवाद बढ़ गया. नीतीश सरकार की शिक्षा व्यवस्था की पोल खुलने लगी. देश-दुनिया के लोग जान गए कि जिसे बिहार बोर्ड ने टॉपर घोषित किया है वो अपने विषय के बारे में भी नहीं जानती. सरकार की फजीहत होने के बाद जांच समिति गठित की गई. इसके बाद घोटाले की परतें उघड़ती चली गईं. इस टॉपर घोटाला में बच्चा राय की प्रमुख भूमिका बताई गई थी. परीक्षा में बच्चा राय के कॉलेज के छात्र टॉप किया करते थे। इस गोरखधंधे में बिहार बोर्ड के बड़े अधिकारियों की संलिप्तता साबित हुई। घोटाले की गाज बिहार बोर्ड के तत्‍कालीन अध्‍यक्ष लालकेश्‍वर प्रसाद तथा उनकी पत्‍नी सहित कई अन्‍य दिग्गजाें पर भी गिरी थी. बोर्ड अध्यक्ष समेत कई अन्य लोग जेल गए थे.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता