ब्रेकिंग
बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवालबिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल

Bihar Diwas 2025: पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस के मौके पर होगा ऐतिहासिक आयोजन

Bihar Diwas 2025; बिहार दिवस 2025 इस बार और भी भव्य और खास होने वाला है। पटना के गांधी मैदान में होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता को प्रमुखता दी जाएगी।

बिहार दिवस, Bihar Diwas, पटना, Patna, गांधी मैदान, Gandhi Maidan, सांस्कृतिक कार्यक्रम, cultural programs, महिला सशक्तिकरण, women empowerment, नाट्य मंचन, theatrical performances, कला प्रदर्शनी, art e
प्रतीकात्मक तस्वीर
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Diwas  2025: बिहार दिवस 2025 का आयोजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 22 मार्च को किया जाएगा। इस दौरान पटना के विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नुक्कड़ नाटक, कला प्रदर्शनी और विशेष कार्यशालाएं शामिल होंगी।पटना के गांधी मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम की थीम "उन्नत बिहार" होगी, जिसमें महिला सशक्तिकरण पर आधारित नाटकों का मंचन किया जाएगा। यह नाटक समानता और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे।


महिला थीम पर होगा रंगमंचीय प्रदर्शन

इस बार बिहार दिवस को नारीशक्ति को समर्पित किया गया है। प्रेमचंद रंगशाला में पाँच दिवसीय महिला-केंद्रित नाट्य मंचन होगा, जिसमें सभी किरदार महिला कलाकारों द्वारा निभाए जाएंगे। इस मंचन का उद्देश्य समाज में महिला सशक्तिकरण और समानता का संदेश फैलाना है।


युवा विभाग प्रस्तुत करेगा बिहार की समृद्ध विरासत

गांधी मैदान में युवा विभाग द्वारा बिहार की सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक विरासत और सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी। इसके अलावा, दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष पेंटिंग कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें पटना के विभिन्न स्कूलों के छात्र भाग लेंगे।


संगीत प्रेमियों के लिए होगा विशेष संगीतमय आयोजन

बिहार दिवस के अवसर पर देशभर के प्रसिद्ध गायक और कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस बार महोत्सव में अभिजीत भट्टाचार्य, सलमान अली, ऋतिक राज और प्रतिभा सिंह बघेल जैसे प्रतिष्ठित कलाकार संगीतमय प्रस्तुतियों से इस महोत्सव की सोभा बढ़ायेंगे|

संबंधित खबरें