ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar News: दिवाली के जश्न के बीच पटना में खिलौना दुकान में लगी भीषण आग, अगलगी में 10 लाख से अधिक की संपत्ति स्वाहा

PATNA: दिवाली के जश्न के बीच पटना में एक खिलौना दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में आग लगने के बाद इलाके के लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की

Bihar News: दिवाली के जश्न के बीच पटना में खिलौना दुकान में लगी भीषण आग, अगलगी में 10 लाख से अधिक की संपत्ति स्वाहा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: दिवाली के जश्न के बीच पटना में एक खिलौना दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में आग लगने के बाद इलाके के लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी में 10 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई।


दरअसल, पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के हरिमंदिर के मार्केट में स्थित खिलौना की दुकान में भीषण आग लग गई है। स्थानीय लोगो ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण आग बढ़ती ही जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बाइक पेथर फायर बिग्रेड की यूनिट पहुंची।


फायर बिग्रेड के जवानों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। खिलौना दुकान में कागज और प्लास्टिक जैसे ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग की लपटे तेज हो गईं थी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया था। अगलगी में पूरी दुकान जलकर राख हो गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता