ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कोरोना महामारी से निपटने के लिए बिहार पुलिस NSA भी लगाएगी, DGP गुप्तेश्वर पांडे बोले.. पुलिस पर हाथ उठाने वालों का हाथ तोड़ देंगे

PATNA: कोरोना संकट के बीच हो रहे पुलिस पर हमले को लेकर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का बड़ा बयान आया है. डीजीपी ने कहा कि पुलिस पर हाथ उठाने वाले का हाथ तोड़ देंगे. कोरोन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  कोरोना संकट के बीच हो रहे पुलिस पर हमले को लेकर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का बड़ा बयान आया है. डीजीपी ने कहा कि पुलिस पर हाथ उठाने वाले का हाथ तोड़ देंगे. कोरोना महामारी से निपटने के लिए बिहार पुलिस NSA भी लगाएगी.

कमर तोड़ देंगे

डीजीपी ने कहा कि बिहार के 12 करोड़ जनता के जान बचाने के लिए पुलिस सड़क पर खड़ी है. पुलिस लोगों को समझाने जा रही है. उनको क्वॉरेंटाइन करने के लिए बोल रही है तो ऐसे लोग पुलिस पर हमला कर रहे हैं. ऐसे लोगों का हाथ तोड़ दिया जाएगा. उनकी कानून से कमर को तोड़ दिया जाएगा. जरूरत पड़ी को एनएसए भी लगाएंगे. लेकिन ये हमला बर्दास्त नहीं करेंगे. 


डीजीपी ने कहा कि बिहार की 99 फीसदी जनता पुलिस के साथ है. हंगामा करने वालों की तादाद केवल एक फीसदी है. लोगों का प्यार मिल रहा है. जो डॉक्टर जांच करने जा रहे उनपर हमला करेंगे. डीएसपी का सिर फोड़ेंगे, जवान पर हमला करेंगे यह कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा. ये लोग बच नहीं सकते हैं.  24 घंटे के अंदर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके जेल भेजेंगे. डीजीपी ने कहा कि पुलिस जनता के लिए दिन रात काम कर रही है. लेकिन ये लोग हमला कर रहे है. ऐसे लोगों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा.

टैग्स