ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Bihar News: दिल्ली के बाद बिहार में भी पटाखों पर बैन, पटना समेत इन शहरों के लोग दिवाली में नहीं कर पाएंगे आतिशबाजी

PATNA: दिल्ली के बाद बिहार में भी सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राजधानी पटना समेत कई अन्य शहरों में पटाखों पर बैन लगा दिया है। जिला प्रशासन ने पटाखों के बेचने और उसके इस्तेमा

Bihar News: दिल्ली के बाद बिहार में भी पटाखों पर बैन, पटना समेत इन शहरों के लोग दिवाली में नहीं कर पाएंगे आतिशबाजी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: दिल्ली के बाद बिहार में भी सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राजधानी पटना समेत कई अन्य शहरों में पटाखों पर बैन लगा दिया है। जिला प्रशासन ने पटाखों के बेचने और उसके इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है और सख्त हिदायत दी है। राज्य सरकार ने यह फैसला वायु प्रदूषण को कम करने के लिए लिया है।


दरअसल, दिल्ली के बाद बिहार के कुछ शहरों का एक्यू लेबल तेजी से बढ़ा से जिसको ध्यान में रखते हुए राजधानी पटना, गया, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में पटाखे बैन कर दिए गए हैं। इन चार शहरों मे पटाखों के बेचने और इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। ऐसे में दिवाली के मौके पर इन शहरों के लोग इस बार आतिशबाजी नहीं कर पाएंगे। जिला प्रशासन की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।


पटना जिला प्रशासन के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह फैसला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी के निर्देशों के तहत लिया गया है। पटाखों के फोड़ने से वायु और ध्वनि प्रदूषण में बढ़ोतरी होती है। जिससे जहरीले वायु प्रदूषक और धूल के कण वायुमंडल में फैलते हैं। 


सरकार ने पटना, गया मुजफ्फरपुर और हाजीपुर को नॉन-अटेनमेंट शहरों की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे में इन शहरों में पटाखे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे हालांकि अन्य शहरों में ग्रीन या इको फ्रेंडली पटाखों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार ने भी राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों की खरीद बिक्री या फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था।