ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार दारोगा की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर, डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा सेंटर, एग्जाम में ये चीजें लेकर आना नहीं भूलें...

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार दारोगा की परीक्षा को लेकर सामने आ रही है. जहां बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर परीक्

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार दारोगा की परीक्षा को लेकर सामने आ रही है. जहां बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा. दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के पद पर बहाली को लेकर होने वाली परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.


परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले सेंटर पहुंचे
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अध्यक्ष सुनीत कुमार के मुताबिक परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले अभ्यर्थियों को सेंटर पर पहुंचना होगा. इस परीक्षा में  5.5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे. कचादार मुक्त परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम दिए गए हैं. परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की जाएगी. 


दो पालियों में होगी परीक्षा
आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा के लिए 36 जिलों में 5 लाख 86 हजार अभ्यर्थियों के लिए कुल 495 सेंटर बनाए गए हैं. अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए दो पालियों में लिखित परीक्षा ली जाएगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 बजे से 4.30 बजे तक ली जाएगी. 


आवेदन में दिया गया पहचान पत्र ही लेकर जाना है
एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र के साथ अपना एक पहचान पत्र ले जाना आवश्यक है. जिसका जिक्र उन्होंने अपने आवेदन पत्र में किया है. परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर सख्त मनाही है. अभ्यर्थी सिर्फ बॉल पेन लेकर ही जा सकते हैं. अटेंडेंस शीट पर हिन्दी और अंग्रेजी में हस्ताक्षर लिए जायेंगे. जिसपर अभ्यर्थियों की ओर से दिए गए पहचान पत्र का नम्बर भी अंकित होगा. सभी केन्द्रों पर जैमर लगे होंगे.


टैग्स