ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार : दहेजलोभी पति ने मोटरसाइकिल के लिए कर दी गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या, ससुराल वाले फरार

AURANGABAD : आज भी समाज से दहेज़ नमक दानव खत्म नहीं हुआ है. आये दिन दहेज़ के लिए विवाहिताओं की हत्या हो रही है. कभी कैश तो कभी गाड़ी के लिए. ऐसी ही फी एक घटना सामने आई है बिहार क

बिहार : दहेजलोभी पति ने मोटरसाइकिल के लिए कर दी गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या, ससुराल वाले फरार
First Bihar
3 मिनट

AURANGABAD : आज भी समाज से दहेज़ नमक दानव खत्म नहीं हुआ है. आये दिन दहेज़ के लिए विवाहिताओं की हत्या हो रही है. कभी कैश तो कभी गाड़ी के लिए. ऐसी ही फी एक घटना सामने आई है बिहार के औरंगाबाद जिले से. जहां मोटरसाइकिल के लिए पति ने गर्भवती पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी. अभी 9 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी.


घटना औरंगाबाद ज़िले की सलैया थाना क्षेत्र के राजा बिगहा गांव की है, जहां दहेज के लोभ में एक गर्भवती महिला को उसके ही ससुराल वालों ने गला घोंट कर हत्या कर दी. बता दे मृतका के परिजनों ने सलैया थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. मृतका के पति रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली में पदस्थापित है. 


जिले के आमस थाना क्षेत्र के बलखोरा गांव निवासी मृतका के पिता कृष्णा प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2021 के 7 मई को उन्होंने अपनी बेटी की शादी सलैया के राजा बिगहा निवासी सिकंदर कुमार के साथ की थी। शादी को लेकर बेटी के ससुराल की सारी मांगे पूरी की गई थी. लेकिन शादी के एक माह बाद से ही उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया गया.


दामाद के द्वारा एक भारी सोने की सिकड़ी तथा अपाचे बाइक की मांग की जाने लगी. बेटी की खुशी के लिए आश्वासन भी दिया गया, लेकिन लड़के और उसके माता- पिता की प्रताड़ना बढ़ गई. इसी बीच बेटी गर्भवती हुई और इसी माह उसे बच्चा भी होने वाला था, लेकिन दहेज लोभियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. 


बिहार : दहेजलोभी पति ने मोटरसाइकिल के लिए कर दी गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या, ससुराल वाले फरार


इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा प्राप्त हुई. सूचना पर जब बेटी के ससुराल पहुंचा तो देखा उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. वहीं घटना के बाद ससुराल के सदस्य फरार थे. पुलिस को सूचना दी गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया. इधर, सलैया पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता