ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यह है लास्ट डेट

PATNA : खुद को शिक्षक बनाने की चाह रखने वाले युवक-युवतियों के लिए बिहार सरकार और शिक्षा विभाग ने बड़ा मौका दिया है। राज्य में डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023-25 के लिए ऑनला

बिहार : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यह है लास्ट डेट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : खुद को शिक्षक बनाने की चाह रखने वाले युवक-युवतियों के लिए बिहार सरकार और शिक्षा विभाग ने बड़ा मौका दिया है। राज्य में डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी कर दी गई है। इसके साथ ही साथ या अब भी निर्णय कर लिया गया है कि, इसकी परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से ही ली जाएगी।


शिक्षा विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य में डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा जो कि 8 फरवरी तक जारी रहेगा। इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे। सारे प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय होंगे। यह परीक्षा ऑनलाइन संचालित की जाएगी।


इसके अलावा शिक्षा विभाग की तरफ से इस परीक्षा के सिलेबस को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक परीक्षा में सामान्य हिंदी के 25 सवाल, गणित के 25 सवाल,  विज्ञान से 20 सवाल और सामाजिक अध्ययन के 20 सवाल। साथ ही अंग्रेजी के 20 और तार्किक एवं विश्लेषण क्षमता यानी रिजनिंग के 10 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवालों के सही जवाब के लिए एक मार्क्स दिए जाएंगे। इसमें कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगा। यह परीक्षा बिहार बोर्ड के तरफ से आयोजित करवाई जाएगी।


आपको बताते चलें कि, राज्य में 30 हज़ार 700 सीटें ऐसी है जिसे डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास स्टूडेंट के जरिए भरा जाता है। जिसमें प्राइवेट और सरकारी कॉलेज की सीट शामिल है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब एक बार फिर से ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि जारी कर दी गई है। साथ ही साथ बोर्ड द्वारा आवेदन करने में किस तरह की दिक्कत होने पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।