ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व कंवेनर ओपी तिवारी के पटना स्थित फ्लैट-ऑफिस में रेड, कदमकुआं में दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दिल्ली पुलिस छापेमारी करने के लिए कदमकुआं इलाके के लोहा गली में पहुंची है। लोहा गली में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन यानी BCA के पूर

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व कंवेनर ओपी तिवारी के पटना स्थित फ्लैट-ऑफिस में रेड, कदमकुआं में दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दिल्ली पुलिस छापेमारी करने के लिए कदमकुआं इलाके के लोहा गली में पहुंची है। लोहा गली में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन यानी BCA के पूर्व कंवेनर ओपी तिवारी का फ्लैट और ऑफिस दोनों है जहां दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की। लेकिन ओपी तिवारी दोनों जगह नहीं मिले। दिल्ली पुलिस को उस वक्त जो भी लोग मिले टीम ने उनसे पूछताछ की। फरारा ओपी तिवारी के संबंध में भी बातचीत की गयी। 


गौरतलब है कि ब्लैकमेलिंग और एक्सटॉर्शन का मामला ओपी तिवारी पर दर्ज है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने ओपी तिवारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ नामजद केस दिल्ली के पार्लियामेंट थाने में दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इसी मामले में आज दिल्ली पुलिस पटना के कदमकुआं इलाके में पहुंची थी। करीब दो से तीन यह छापेमारी चली। इलाके के लोगों को भी पता नहीं चला कि माजरा क्या है। 


दरअसल राकेश तिवारी पर स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाली चित्रा बोरा ने यौन शोषणा का आरोप लगाया था। तब उनके खिलाफ दिल्ली के पार्लियामेंट थाने में केस दर्ज हुआ था लेकिन 2021 में इस मामले के सामने आने के बाद कुछ दिनों बाद यह मामला फर्जी निकला। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने केस बंद कर दिया। उस वक्त राकेश तिवारी ने बताया था कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया और यह साजिश ओपी तिवारी ने ही रची थी। जिसके बाद राकेश तिवारी ने ओपी तिवारी, चित्रा बोरा सहित 3 लोगों पर केस दर्ज कराया। इसी केस के सिलसिले में दिल्ली पुलिस मंगलवार को पटना आई थी और इस दौरान ओपी तिवारी के दो ठिकानों पर छापेमारी की थी।  



टैग्स