ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में मिले कोरोना के 1412 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 26379

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन हजारों की संख्या में मरीजों का इजाफ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन हजारों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1412 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26379 हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 1412 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26379 हो गई है. ये मामले बिहार के कई जिलों से सामने आये हैं.


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में हालत बिगड़ते नजर आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 1412 नए मामलों के साथ बिहार में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अब 26379 पहुंच गया है. इसमें 15536 लोग ठीक हो चुके हैं. मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर 7 और लोगों की मौत हुई है. जिसके कारण मरने वालों का आंकड़ा अब 208 हो गया है.


सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इस हफ्ते मरने वालों की संख्या में काफी वृद्धि देखी गई है. एक हफ्ते के भीतर रिकार्ड 77 मौत दर्ज किये गए हैं, जो अब तक किसी भी हफ्ते में मरने वालों के आंकड़े से बहुत ज्यादा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 13 जुलाई को 12, 14 जुलाई को 17, 15 जुलाई को 14, 16 जुलाई को 6, 17 जुलाई को 17, 18 जुलाई को 4 और 19 जुलाई को 7 मौतें हुईं.


बिहार में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ़्तार को रोकने के लिए सरकार तमाम उपाए कर रही है. बिहार सरकार अपने अधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा कर रही है. लेकिन फिर भी राज्य के अंदर हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. उधर दूसरी ओर, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार के नेतृत्व में तीन लोगों की केंद्रीय टीम एयर इंडिया की फ्लाइट से पटना पहुंची है. टीम के सदस्य स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ सचिवालय में कोरोना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे. बैठक के बाद की पटना में किसी भी एक अस्पताल का दौरा करेगी. केंद्रीय टीम के गया जाने का भी कार्यक्रम है.


18 जुलाई को मिले 638 नए मामले - 


बिहार में मिले कोरोना के 1412 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 26379


17 जुलाई और इससे पहले मिले 774 नए मामले -

बिहार में मिले कोरोना के 1412 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 26379

टैग्स