ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में फिर मिले 24 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 1519

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण राज्य में थमने नहीं रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण राज्य में थमने नहीं रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 24 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1519 हो गई है. 


स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी तीसरे अपडेट के मुताबिक 7 जिलों से 24 नए केस सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि पटना जिले के पंडारक इलाके से 24 साल का एक लड़का कोरोना पॉजिटिव मिला है. इसके अलावा कैमूर जिले से 5 और भागलपुर जिले से एक मामला सामने आया है.


स्वास्थ्य सचिव ने आगे बताया कि जमुई जिले के झाझा इलाके से 42 साल का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है. इस नए अपडेट में सबसे ज्यादा 13 मामले कटिहार जिले से सामने आये हैं. इसके अलावा भागलपुर जिले के जगदीशपुर से 18 साल का एक लड़का कोरोना पॉजिटिव मिला है.सुपौल जिले में भी निर्मली इलाके से 13 साल का एक लड़का कोरोना पॉजिटिव मिला है.


बिहार में फिर मिले 24 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 1519

टैग्स