ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में कोरोना का महा विस्फोट, एक साथ मिले 290 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 10683

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफ

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 290 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10683हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 290 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10683 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पटना से 61, अररिया से एक, अरवल से एक, औरंगाबाद से 13, बेगूसराय से 4, भागलपुर से 21, भोजपुर से 12, बक्सर से एक, दरभंगा से 5, पूर्वो चंपारण से 3, गया से 7, गोपालगंज से 26, कैमूर से 11 और कटिहार से 2 नए मामले सामने आये हैं. इसके अलावा किशनगंज से 6, मधुबनी से 8, मुंगेर से 2, मुजफ्फरपुर से 13, नालंदा से 34 और नवादा से 2 नए मामले सामने आये हैं. विभाग ने बताया कि पूर्णिया से 2, रोहतास से 8, सहरसा से 2, सारण से 4, शेखपुरा से एक, सीतामढ़ी से 2, सीवान से 10, सुपौल से एक, वैशाली से 23 और पश्चिमी चंपारण से 2 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही किशनगंज में पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रहने वाला 31 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. विभार की ओर से जारी इस नियमित इस अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 5 और लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही बिहार में अब तक 78 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौत हुई थी.


बिहार में अब तक 78 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 78 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 10 लोगों की मौत हुई है. दरभंगा, रोहतासऔर सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है. इसके आलावा बेगूसराय, मुजफ्फरपुर  और नालंदा 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. भोजपुर, गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही पूर्वी चंपारण, मधुबनी और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया,अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.


बिहार में अब तक 10683 मरीज
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 290 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 10683 हो गई है. पटना में 800 से अधिक मामले सामने आये हैं. वहीं, भागलपुर में 500 से अधिक मामले हो गए हैं. मधुबनी और सीवान जिले में 400 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. इसके आलावा बेगूसराय, मुंगेर, रोहतास और समस्तीपुर जिले में 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.


सूबे में 7994 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 7994 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 183 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.


बिहार में कोरोना का महा विस्फोट, एक साथ मिले 290 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 10683

बिहार में कोरोना का महा विस्फोट, एक साथ मिले 290 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 10683

बिहार में कोरोना का महा विस्फोट, एक साथ मिले 290 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 10683

बिहार में कोरोना का महा विस्फोट, एक साथ मिले 290 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 10683

टैग्स